सांसद निधि से तीन लाख 94 हजार की लागत से बना है प्याऊ

Updated at : 25 Apr 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद निधि से तीन लाख 94 हजार की लागत से बना है प्याऊ

औरंगाबाद शहर : शहर के ब्लॉक मोड़ के पास सांसद निधि से तीन लाख 94 हजार की लागत से बने प्याऊ का मंगलवार को सांसद सुशील कुमार सिंह फीता काट कर उद्घाटन किया. इस दौरान सांसद ने प्याऊ से पानी भी पिया. उन्होंने कहा कि ब्लॉक मोड़ के समीप प्याऊ की काफी आवश्यकता थी. यहां […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : शहर के ब्लॉक मोड़ के पास सांसद निधि से तीन लाख 94 हजार की लागत से बने प्याऊ का मंगलवार को सांसद सुशील कुमार सिंह फीता काट कर उद्घाटन किया. इस दौरान सांसद ने प्याऊ से पानी भी पिया. उन्होंने कहा कि ब्लॉक मोड़ के समीप प्याऊ की काफी आवश्यकता थी. यहां पर कृषि विभाग, प्रखंड व अंचल कार्यालय, नगर पर्षद का कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस आदि आसपास स्थित है. यहां प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आते-जाते हैं.

पेयजल की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब परेशानी होगी. यहां प्याऊ की कमी को महसूस करते हुए निर्माण कराया गया, ताकि राहगीरों को इस गर्मी में परेशानी नहीं हो. सांसद श्री सिंह ने कहा कि सब्जी बाजार के पास व बाइपास चौक के पास भी प्याऊ का निर्माण कराया जायेगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. सांसद ने कहा कि जनता की हर परेशानी के साथ वह खड़े हैं, जो भी समस्याएं हैं उन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है.

कार्यक्रम में जो थे मौजूद : इस मौके पर नगर पर्षद के मुख्य पार्षद उदय गुप्ता, उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतीश कुमार सिंह, देव उपप्रमुख सह सांसद प्रवक्ता मनीष कुमार, सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील सिंह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र शर्मा, अशोक कुमार सिंह, राहुल कुमार, दीपू सिंह, राकेश सिंह, पंकज सिंह, आशु सिन्हा, मितेंद्र सिंह, अप्पू सिंह, नंदन सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय गुप्ता आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन