नामांकन थमा, तो जनसंपर्क का दौर हुआ शुरू

दाउदनगर : नगर पर्षद दाउदनगर के 27 वार्डों के लिए नामांकन का दौर थमने के साथी चुनावी सरगर्मी ने तेजी पकड़ लिया है. मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था. सभी 27 वार्डों के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. हालांकि 4 उम्मीदवारों द्वारा दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया […]
दाउदनगर : नगर पर्षद दाउदनगर के 27 वार्डों के लिए नामांकन का दौर थमने के साथी चुनावी सरगर्मी ने तेजी पकड़ लिया है. मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था. सभी 27 वार्डों के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. हालांकि 4 उम्मीदवारों द्वारा दो-दो सेटों में नामांकन दाखिल किया गया है और माना जा रहा है कि उनके द्वारा एक-एक नामांकन वापस लिया जा सकता है, इस प्रकारकुल 160 उम्मीद्वारों द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है.
बुधवार को विभिन्न वार्डों में दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की समीक्षा की गई. डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी राहुल कुमार ने नामांकन पत्रों की संमीक्षा की. जानकारी मिली कि गुरुवार को भी नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी. उसके बाद गुरुवार को अपराहन 3 बजे विधिमान्य नामांकन पत्रों की सूची का प्रकाशन होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




