दहेज खत्म होगा, तो बेटियों को मिलेगी की नयी ऊंचाई

औरंगाबाद कार्यालय : बारुण प्रखंड के खैरा गांव के मुन्ना राम की बेटी संगीता कुमारी, शिवराम की पुत्री रूबी कुमारी एवं औरंगाबाद सदर प्रखंड के चित्रगोपी निवासी अरूण सिंह की बेटी सोनम कुमारी को कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी जिला प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा द्वारा विदाई की सामग्री के रूप में तोशक-रजाई, ट्रंक ,तकिया, बेडशीट […]
औरंगाबाद कार्यालय : बारुण प्रखंड के खैरा गांव के मुन्ना राम की बेटी संगीता कुमारी, शिवराम की पुत्री रूबी कुमारी एवं औरंगाबाद सदर प्रखंड के चित्रगोपी निवासी अरूण सिंह की बेटी सोनम कुमारी को कन्या विवाह एवं विकास सोसाइटी जिला प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा द्वारा विदाई की सामग्री के रूप में तोशक-रजाई, ट्रंक ,तकिया, बेडशीट लड़का-लड़की का वस्त्र एवं श्रृंगार का सामग्री दिया गया. मौके पर कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के संजय कुमार सिंह, मंटू प्रसाद उपस्थित रहे.
सभी ग्रामीणों ने कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की जमकर प्रशंसा की. कन्या विवाह एंड सोसाइटी के राज्य सचिव विकास कुमार मालाकार कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह, भ्रूण हत्या एवं दहेज प्रथा पर रोक लगाना तथा सामूहिक विवाह को प्रोत्साहन देना है. आज दहेज जैसे कुप्रथा के कारण कई बेटियों की जाने चली जा रही है. दहेज के बोझ से दबने के कारण लोग अपनी बेटियों को कोख में ही मार देते हैं. अगर दहेज प्रथा समाप्त हो जाए तो बेटियों को काफी आजादी मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




