जेल में बंद निर्दोषों की रिहाई के लिए भाजयुमो ने किया हवन यज्ञ

Updated at : 15 Apr 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन
जेल में बंद निर्दोषों की रिहाई के लिए भाजयुमो ने किया हवन यज्ञ

नवीनगर : रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों की रिहाई के लिये भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवीनगर में हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया.भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल लोगों […]

विज्ञापन
नवीनगर : रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये लोगों की रिहाई के लिये भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नवीनगर में हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया.भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में शामिल लोगों ने रामनवमी जुलूस में शामिल वैसे राम भक्त जो निर्दोष हैं, उन्हें जेल से रिहा करने की ईश्वर से कामना की और कहा कि निर्दोष लोगों के ऊपर लगाये गये आरोप को समाप्त करने के लिए ही यह आयोजन किया गया है.
गायत्री विधि अनुसार आचार्य सच्चिदानंद तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया. जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि रामनवमी जुलूस में शामिल निर्दोष राम भक्तों को जिन्हें पुलिस प्रशासन ने जेल में डाल दिया है. उन्हें अविलंब रिहा करे.भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता उज्ज्वल कुमार सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुमार ,अनिल कुमार सिंह जैसे सैकड़ों लोग बेगुनाह है.जुलूस में जो प्रशासन को मदद कर रहे थे वैसे लोगों को ही औरंगाबाद के एसपी साहब बिना जांचे समझे कई धारा लगा जेल में बंद कर दिया हैं और उन्हें काफ़ी कठिनाइयां हो रही है. इस यज्ञ के माध्यम से नवीनगर की जनता औरंगाबाद के एसपी साहब को सदबुद्धि जगाने और जो निर्दोष लोग जो दोषी नहीं हैं वैसे लोगों को अतिशीघ्र जेल से रिहा करने की मांग की है. कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह ,युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकेश कुमार सिंह ,नगर अध्यक्ष विंध्याचल कुमार सोनी, टंडवा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार सोनी, नवीनगर ग्रामीण मंडल महामंत्री अविनाश कुमार मिश्रा, उमेश चंद्रवंशी ,भारतीय जनता पार्टी के पंचायत अध्यक्ष लल्लू सिंह, नवीनगर नगर महामंत्री मुन्ना कुमार सिंह ,भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल मंत्री अभय कुमार सिंह ,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर मंत्री अक्षय कुमार पांडेय, नवीनगर छात्र संघ विश्वविद्यालय प्रतिनिधि अनुमेश कुमार तिवारी, छात्र संघ संयुक्त सचिव विवेक कुमार तिवारी, सोनू कुमार तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर महामंत्री समरेंद्र कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदीप कुमार सोनी ,भारतीय जनता पार्टी के सुरेश सोनी ,राजेश तिवारी, रोहित अग्रवाल ,अविनाश कुमार सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन