नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल, 18 ने कटवायी एनआर

Updated at : 13 Apr 2018 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
नौ प्रत्याशियों ने नामांकन किया दाखिल, 18 ने कटवायी एनआर

दाउदनगर अनुमंडल : नगर पर्षद चुनाव के नामांकन के चौथे दिन अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाए गए नामांकन कार्यालय में विभिन्न वार्डों से कुल 9 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है. गौरतलब हो कि नामांकन कक्ष संख्या 1 वार्ड संख्या एक से 15 तक के लिए बनाया गया है. इस टेबल पर गुरुवार […]

विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल : नगर पर्षद चुनाव के नामांकन के चौथे दिन अनुमंडल कार्यालय परिसर में बनाए गए नामांकन कार्यालय में विभिन्न वार्डों से कुल 9 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है. गौरतलब हो कि नामांकन कक्ष संख्या 1 वार्ड संख्या एक से 15 तक के लिए बनाया गया है. इस टेबल पर गुरुवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. नामांकन दाखिल करने वालों में वार्ड संख्या तीन से किरण देवी, चार से मुकुल किशोर प्रसाद, छह से आरिफ अंसारी ,सात से महेंद्र राम, 11 से अनिल रजक एवं 15 से सुमित्रा देवी शामिल हैं.

इन उम्मीदवारों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अशोक प्रसाद के समक्ष नामांकन किया. वहीं कक्ष संख्या दो वार्ड संख्या 16 से 27 तक के लिए बनाया गया है. जहां उम्मीदवार पहुंचकर प्रभारी अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी के सुधीर कुमार वर्मा के समक्ष नामजदगी का पर्चा दाखिल कर रहे हैं .इस कक्ष में गुरुवार को नामांकन करने वालों में वार्ड संख्या 23 से सीमा देवी, 26 से राधा देवी एवं 27 से रामाधार सिंह शामिल रहे. इस प्रकार 4 दिनों के दौरान शहर के विभिन्न भागों से अब तक कुल 19 उम्मीदवारों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया है. नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की काफी भीड़ लगी रही है. वहीं संभावित प्रत्याशियों के अपना कार्य दुरुस्त कराने में लगे दिख रहे हैं .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन