मुझ पर हुई कार्रवाई, तो अन्य पर क्यों नहीं : संजय

Updated at : 12 Apr 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
मुझ पर हुई कार्रवाई, तो अन्य पर क्यों नहीं : संजय

औरंगाबाद शहर : कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि उनका नामांकन साजिश के तहत रद कराया गया है. उनके उपर अधिभार का आरोप लगाकर नामाकन रद किया गया है लेकिन निदेशक मंडल में रहे चार सदस्यों का क्यों नहीं किया गया जो […]

विज्ञापन

औरंगाबाद शहर : कोऑपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता कर कहा कि उनका नामांकन साजिश के तहत रद कराया गया है. उनके उपर अधिभार का आरोप लगाकर नामाकन रद किया गया है लेकिन निदेशक मंडल में रहे चार सदस्यों का क्यों नहीं किया गया जो निर्विरोध चुनाव जीत कर निदेशक मंडल के सदस्य बने हैं.

उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि मामले को लेकर वे चुनाव विवाद समिति में मौखिक शिकायत कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया है. उन्होंने कहा कि हमारे जो समर्थक हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. जल्द ही चुनाव का मौका मिलेगा. मेरे द्वारा पांच साल में कराये गये कार्यो से लोगों में काफी विश्वास जगा है. अगर मेरा नामांकन होता तो सामने वाला उम्मीदवार काफी मतो से हारता इसलिए उनका नामांकन रद कराया गया है. उन्होंने कहा कि उनके हटते ही कोऑपरेटिव बैंक में असमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगने लाग जिसका नतीजा हुआ कि मंगलवार को टिक्की तोड़कर 1 लाख 10 हजार की चोरी कर ली. पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि बैंक से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा खत्म होना चाहिए ताकि लोगों का पैसा सेफ रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन