नामजद वार्ड पार्षदों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने की छापेमारी
Updated at : 12 Apr 2018 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

दर्जनों लोग मामले में चल रहे फरार आरोपित जनप्रतिनिधि न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं औरंगाबाद नगर : रामनवमी जुलूस दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में अब तक 133 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं दर्जनों लोग इस मामले में फ़रार चल रहे […]
विज्ञापन
दर्जनों लोग मामले में चल रहे फरार
आरोपित जनप्रतिनिधि न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं
औरंगाबाद नगर : रामनवमी जुलूस दौरान हुई हिंसक झड़प मामले में अब तक 133 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. वहीं दर्जनों लोग इस मामले में फ़रार चल रहे हैं. वार्ड नंबर 24 के वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद फारुक, वार्ड 10 के पार्षद इल्ताफ कुरैशी, वार्ड 15 के पार्षद सिकंदर हेयात, राजद नेता युसूफ आजाद अंसारी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. आरोपित जनप्रतिनिधि न तो गिरफ्तार हो रहे हैं और न ही न्यायालय में आत्मसमर्पण कर रहे हैं. पुलिस द्वारा इन लोगों के घरों पर इश्तेहार भी चिपकाया है. इसके बाद भी कोई परिजन इन लोगों पर नहीं दबाव बना रहे है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है.
साथ ही इनकी संपत्ति की कुर्की जब्ती के लिए न्यायालय में आवेदन दाखिल की है. उम्मीद जतायी जा रही है कि 1 से 2 दिनों के अंदर कुर्की-जब्ती से संबंधित आदेश निर्गत हो जायेगा. उसके बाद अगली कार्रवाई पुलिस द्वारा की जायेगी. पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने कहा कि आरोपित अगर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं तो हर हाल में सम्पत्ति की कुर्की की जायेगी. वैसे परिजनों का कहना है कि सभी लोग निर्दोष हैं फिर भी पुलिस परेशान कर रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




