हिंसक झड़प के आरोपितों ने किया सरेंडर चोरों ने घर व दुकान के ताले तोड़ उड़ाया सामान

Updated at : 10 Apr 2018 4:21 AM (IST)
विज्ञापन
हिंसक झड़प के आरोपितों ने किया सरेंडर चोरों ने घर व दुकान के ताले तोड़ उड़ाया सामान

औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. जम्होर थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में अखिलेश प्रसाद सिन्हा के घर में चोरों ने बक्से का ताला तोड़ कर 30 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिये. इसकी भनक […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : जम्होर थाना क्षेत्र में रविवार की रात दो अलग-अलग जगहों पर चोरों ने चोरी की घटना काे अंजाम दिया. जम्होर थाना क्षेत्र के पटनवा गांव में अखिलेश प्रसाद सिन्हा के घर में चोरों ने बक्से का ताला तोड़ कर 30 हजार रुपये नगद सहित लाखों रुपये के जेवरात चुरा लिये. इसकी भनक न तो परिजनों को हुई न ही गांववालों को. जानकारी देते हुए अखिलेश प्रसाद सिन्हा के पुत्र सह युवा कांग्रेस नेता नीरज कुमार ने बताया कि सभी परिवार खाना खाकर सोये हुए थे तभी रात्रि एक बजे के करीब घर में जोर की आवाज सुनाई दी. जब सभी परिजन उठे तो देखे की सीढ़ी पर एलईडी टीवी गिरा हुआ है.

जब घर में देखे तो बक्से का ताला टूटा हुआ था और सभी जेवरात वहां से गायब कर दिये गये थे. इसकी सूचना जम्होर पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस रात्रि में ही घर पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की. नीरज की माने तो 10 दिन पूर्व इनकी बहन ममता सिन्हा ससुराल से मायके आयी हुई थी जिसका सभी जेवरात लेकर चोर फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पड़वारा पंचायत के मुखिया गुलशन कुमार, सरपंच हृदयनारायण मेहता, भाजपा नेता रामकरण सिंह, समाजसेवी मुन्ना सिंह सहित कई लोग पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं दूसरी घटना जम्होर थाना क्षेत्र के ही अनुग्रह नारायण रोड स्थित गायात्री मंदिर के समीप एक दुकान में घटी है, जहां चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर पवन विश्वकर्मा के हजारों रुपये का सामान की चोरी कर ली. इधर, एक ही रात दो जगहों पर हुई चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन