कोर्ट से जमानत पर छूटे शराब धंधेबाज थाने में लगा रहे हाजिरी

औरंगाबाद कार्यालय : शराब के धंधे में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटे शराब धंधेबाजों पर पुलिस कड़ाई से निगाह रख रही है. इसी कड़ी में कई धंधेबाज एसपी कार्यालय में अपनी हाजिरी भी लगा रहे हैं. ढिबरा थाना के पचमो गांव के बसंत सिंह,डालमियानगर डेहरी के सिघौली निवासी संजय महतो और मुफस्सिल थाना […]
औरंगाबाद कार्यालय : शराब के धंधे में जेल जाने के बाद जमानत पर छूटे शराब धंधेबाजों पर पुलिस कड़ाई से निगाह रख रही है. इसी कड़ी में कई धंधेबाज एसपी कार्यालय में अपनी हाजिरी भी लगा रहे हैं. ढिबरा थाना के पचमो गांव के बसंत सिंह,डालमियानगर डेहरी के सिघौली निवासी संजय महतो और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खडीहा निवासी पुरंजय सिंह ऐसे ही धंधेबाजों में शामिल हैं
जो कोर्ट के निर्देशानुसार हर दिन एसपी कार्यालय में अपनी हाजिरी लगा रहे है. एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि जिन शराब धंधेबाजों को जमानत मिली है या हाईकोर्ट द्वारा एसपी कार्यालय तथा संबंधित थाना में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है, जो हाजिरी नहीं लगायेंगे उनकी जमानत रद्द की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




