दोस्त ने ही प्रेमिका के साथ मिल कर की थी हत्या, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

Updated at : 09 Mar 2018 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्त ने ही प्रेमिका के साथ मिल कर की थी हत्या, तीन चढ़े पुलिस के हत्थे

प्रेमिका के साथ हत्यारा दोस्त व प्रेमिका का पति गिरफ्तार औरंगाबाद कार्यालय : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लालगंज से गायब 45 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार का शव औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर बधार से पुलिस ने बरामद किया है. ओमप्रकाश की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त ने अपने प्रेमिका और […]

विज्ञापन

प्रेमिका के साथ हत्यारा दोस्त व प्रेमिका का पति गिरफ्तार

औरंगाबाद कार्यालय : रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के लालगंज से गायब 45 वर्षीय ओमप्रकाश कुमार का शव औरंगाबाद जिले के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के नारायणपुर बधार से पुलिस ने बरामद किया है. ओमप्रकाश की हत्या उसके ही जिगरी दोस्त ने अपने प्रेमिका और उसके पति के साथ मिल कर कुल्हाड़ी से काट कर कर दी थी. इस मामले में हत्यारा दोस्त व नोखा निवासी चंदन कुमार, प्रेमिका प्रियंका देवी, प्रियंका के पति धीरज चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
एनटीपीसी थाना की पुलिस ने शव बरामद कर नोखा पुलिस के हवाले कर दिया है. पोस्टमार्टम सासाराम में कराया जायेगा. एनटीपीसी खैरा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि नोखा थाना में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद ओमप्रकाश के मोबाइल का कॉल डिटेल्स खंगाला गया. कॉल डिटेल्स से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रेमिका के घर छापेमारी कर पूरे मामले का भंडाफोड़ किया. उक्त महििला से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर नारायणपुर बधार से हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया.
बरामद बाइक से सबूत हुए पुख्ता, पुल के नीचे से बोरे में मिले कपड़े: एक तरफ ओमप्रकाश के गायब होने के बाद परिजन व नोखा के लोग उसके अपहरण की बात मान चुके थे. नोखा पुलिस इसे चुनौती मानकर काम कर रही थी. पुलिस को कॉल डिटेल्स से कुछ सुराग हासिल हुए. इसी बीच पांच मार्च को खैरा थाना क्षेत्र में एक अज्ञात बाइक लावारिस हालत में मिली. वह बाइक ओमप्रकाश की ही थी. कुछ ही घंटे में लावारिस बाइक का मामला नोखा पहुंच गया.परिजनों ने बाइक की पहचान कर ली.
इसके बाद तो नोखा और खैरा थाना की पुलिस ने एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई को गति दे दी. इसी दौरान नारायणपुर पुलिया के नीचे से बोरा में बांधकर फेंका गया ओमप्रकाश का कपड़ा बरामद हुआ. हालांकि परिजनों को किसी तरह जानकारी मिल गयी थी कि वह अपनी प्रेमिका प्रियंका से मिलने गया था. पुलिस को जब यह बात मामूल हुई तो दो दिन पहले प्रियंका के पति को नोखा पुलिस ने खैरा थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया और फिर मामला खुलने लगा. नारायणपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी की और प्रियंका को दबोच लिया . उधर चंदन भी नोखा पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
पूछताछ के दौरान आरोपितों ने पुलिस के समक्ष पूरी घटना उगल दी. जिसके बाद शव नारायणपुर बधार से बरामद कर लिया गया. नोखा थानाध्यक्ष शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि चंदन और ओमप्रकाश शराब का व्यवसाय करते थे. दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हुई और फिर इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया.
बर्थडे में जाने की बात कह कर गया था ओमप्रकाश
नोखा का लालगंज गांव निवासी ओमप्रकाश 3 मार्च को अपने घर से परिजनों को बर्थडे में जाने की बात कह कर घर से निकला था,जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. पांच मार्च को ओमप्रकाश के भाई रामसूरत चौधरी ने नोखा थाना में मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी. प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले को खंगालना शुरू किया. ओमप्रकाश के मोबाइल का कॉल डिटेल्स निकलने के बाद कई चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए. पता चला कि एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में नोखा की प्रियंका की शादी हुई थी.
प्रियंका से ओमप्रकाश के साथ-साथ उसके दोस्त चंदन का भी प्रेम संबंध था. वैसे ओमप्रकाश व चंदन शराब का धंधा भी करते थे. इसी बीच प्रियंका को लेकर दोनों में मामूली विवाद हुआ. इसी बीच चंदन ने प्रियंका और उसके पति के साथ मिल कर ओमप्रकाश को ठिकाने लगाने का फैसला ले लिया. प्रियंका ने ओमप्रकाश को अपने ससुराल नारायणपुर बुलाया और फिर अपने पति और प्रेमी के साथ मिल कर उसकी हत्या कर डाली.
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी
थानाध्यक्षों व सर्किल इंस्पेक्टर के साथ एसपी ने की बैठक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन