मौसम में आया बदलाव हेल्थ के प्रति रहें सतर्क

Updated at : 07 Mar 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम में आया बदलाव हेल्थ के प्रति रहें सतर्क

मदनपुर : बीते दो दिनों से चल रही लगातार पछुआ हवा से मौसम में आये रूखापन के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है. सोमवार पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे हैं, जिस कारण से वातावरण में नमी बनी रही. नमी में आयी भारी गिरावट के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या […]

विज्ञापन

मदनपुर : बीते दो दिनों से चल रही लगातार पछुआ हवा से मौसम में आये रूखापन के बाद सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव आया है. सोमवार पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे हैं, जिस कारण से वातावरण में नमी बनी रही. नमी में आयी भारी गिरावट के कारण अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गयी है. चिकित्सकों की मानें तो इस बदलते मौसम में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवल किशोर सिंह बताते हैं कि इस मौसम में जब तापमान में उतार-चढ़ाव लगातार बना रहता है ऐसे में इंसानी शरीर खुद को मौसम के अनुकूल ढाल नहीं पाता और व्यक्ति बीमार पड़ जाता है. उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता

खाने के प्रति बरतें सजगता : डॉ नवल किशोर सिंह बताते हैं कि इस मौसम में खान-पान के प्रति ध्यान नहीं देने पर लोगों को पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. लोगों को दस्त की शिकायत व पेट दर्द की बीमारी से भी जूझना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि इससे बचाव के लिए लोगों को ताजा भोजन ही व्यवहार में लाना चाहिए व संभव हो तो हरी साग सब्जी को अपने दैनिक भोजन में शामिल करना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि लोगों को जहां तक संभव हो गर्म भोजन का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इसके अलावा बच्चों को इस मौसम में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहना चाहिए.
डॉ सिंह ने बताया कि इस बदलते मौसम में बच्चों का शरीर बहुत जल्द बीमारियों की चपेट में आ जाता है. इससे बचाव केे लिए बच्चों को चाहिए कि खेल कर के आने के तुरंत बाद पानी नहीं लें व साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें.
मवेशियों के स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान : पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार बताते हैं कि इस बदलते मौसम का पशु के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. पशुओं को रात के वक्त खुले में बांधना शुरू कर चुके हैं जो गलत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन