अपनी मर्जी से गयी प्रेमी के साथ, रचा ली शादी भी

Updated at : 07 Mar 2018 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
अपनी मर्जी से गयी प्रेमी के साथ, रचा ली शादी भी

घरवालों ने नाबालिग बता दर्ज कराया था केस युवती ने शादी से जुड़े सरकारी कागजात भी एसपी को भेजे औरंगाबाद कार्यालय : फरवरी 2018 को औरंगाबाद शहर के पोखरा मुहल्ला की रहनेवाली व सिन्हा कॉलेज की छात्रा दिव्या के अपहरण में नया ट्विस्ट आया है. लगभग 26 दिन के बाद दिव्या ने एसपी के नाम […]

विज्ञापन

घरवालों ने नाबालिग बता दर्ज कराया था केस

युवती ने शादी से जुड़े सरकारी कागजात भी एसपी को भेजे
औरंगाबाद कार्यालय : फरवरी 2018 को औरंगाबाद शहर के पोखरा मुहल्ला की रहनेवाली व सिन्हा कॉलेज की छात्रा दिव्या के अपहरण में नया ट्विस्ट आया है. लगभग 26 दिन के बाद दिव्या ने एसपी के नाम एक खत लिखकर स्पष्ट कर दिया है कि उसका अपहरण नहीं हुआ, बल्कि वह अपने प्रेमी के साथ मर्जी से गयी. उसने अपने प्रेमी आर्को घोष के साथ विवाह भी कर लिया है. दिव्या ने अपने खत में खुलासा किया है कि वह नाबालिग नहीं, बल्कि बालिग है और उसका प्रमाण स्कूल सर्टिफिकेट के साथ-साथ आधार कार्ड है.
गौरतलब है कि 13 फरवरी को पोखरा मुहल्ले के रामप्रसाद साव ने नगर थाने में अपनी पोती दिव्या के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसमें जिक्र किया था कि वह सिन्हा कॉलेज में बीबीएम की छात्रा है और 8 फरवरी की सुबह अपनी मां से कहकर हमेशा की तरह कॉलेज गयी थी,जो बाद में घर नहीं लौटी. रामप्रसाद साव के बयान पर नगर थाना में धारा 363,365,366ए के तहत कांड संख्या 54/18 दर्ज की गयी,जिसके बाद नगर थानाध्यक्ष ने दारोगा मनोज कुमार को अनुसंधान की जिम्मेवारी सौंपी. दिव्या की बरामदगी के लिए पुलिस ने कई जगहों पर तफ्तीश की.
पुलिस ने निकाला था कॉल्स डिटेल
सबसे पहले प्राथमिकी में जिक्र किये गये दिव्या के मोबाइल नंबर के डिटेल्स को पुलिस ने खंगाला. 20 जनवरी 2018 से आठ फरवरी 2018 तक का जब कॉल्स डिटेल निकाला गया, तो पता चला कि किन्हीं दो नंबरों पर सबसे अधिक बात की गयी थी. ये दोनों नंबर आर्को घोष के थे. कॉल्स डिटेल के आधार पर पुलिस ने धनबाद के कोयलानगर बीसीसीएल क्वार्टर में छापेमारी की, पर न तो दिव्या ही पायी गयी और न आर्को घोष. पुलिस की कार्रवाई अभी जारी ही थी कि एसपी कार्यालय में दिव्या का एक खत आया,
जिसमें पूरी कहानी का उसमें जिक्र किया और साथ ही बालिग होने और शादी करने का प्रमाणपत्र भी संलग्न किया. पता चला कि आर्को धनबाद के सराय देला थाना क्षेत्र के कोयलानगर निवासी प्रियादीप घोष का बेटा है और वर्तमान में पश्चिम बंगाल में रहता है. दिव्या और आर्को ने पश्चिम बंगाल में अपनी शादी को रजिस्टर्ड कराया है. सूत्रों की माने तो पुलिस अभी भी दिव्या की तलाश में है. जब तक उसे बरामद कर 164 का बयान न्यायालय में दर्ज नहीं करायेगी तब तक पूरी स्थिति स्पष्ट नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन