अफवाह से पूरे दिन परेशान रहे बीडीओ

Updated at : 28 Feb 2018 3:35 AM (IST)
विज्ञापन
अफवाह से पूरे दिन परेशान रहे बीडीओ

रफीगंज : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आवेदन फार्म के अफवाह से रफीगंज प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार में बेटियां एवं उनके अभिभावक परेशान दिखे. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की बेटियां रफीगंज के फार्म विक्रेताओं के पास उक्त फार्म लेने के लिए दिन भर परेशान रहे. पदाधिकारियों से संपर्क करने पर इन्हें समुचित जवाब कोई भी पदाधिकारी […]

विज्ञापन

रफीगंज : बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ आवेदन फार्म के अफवाह से रफीगंज प्रखंड मुख्यालय एवं बाजार में बेटियां एवं उनके अभिभावक परेशान दिखे. ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र की बेटियां रफीगंज के फार्म विक्रेताओं के पास उक्त फार्म लेने के लिए दिन भर परेशान रहे. पदाधिकारियों से संपर्क करने पर इन्हें समुचित जवाब कोई भी पदाधिकारी नहीं दे पा रहे थे,

जबकि इस अफवाह से पदाधिकारी भी परेशान दिखे. प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित शहर के सभी फार्म विक्रेताओं के दुकान पर पूरे दिन चक्कर लगाते रहे और यह जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया,लेकिन कोई भी दुकानदार ऐसे फार्म की बिक्री के बारे में नहीं बताया. वहीं कासमा, बराही एवं पौथु में भी बीडीओ एवं अन्य कर्मियों के माध्यम से जानकारी लेने में जुटे रहे .प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आवेदन फार्म बिल्कुल फर्जी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन