दो राज्यों के लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत : विधायक

Updated at : 28 Feb 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
दो राज्यों के लोगों को आवागमन में होगी सहूलियत : विधायक

जनता की उम्मीदों व आकांक्षाओं पर खरे उतरने का कर रहा हूं प्रयास : राजेश कुमार कुटुंबा : पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से बिहार व झारखंड राज्य के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन करने में सहूलियत होगी. ये बातें मंगलवार को संडा- बालू गंज बटाने नदी पर पुल निर्माण कार्य को शिलान्यास […]

विज्ञापन

जनता की उम्मीदों व आकांक्षाओं पर खरे उतरने का कर रहा हूं प्रयास : राजेश कुमार

कुटुंबा : पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से बिहार व झारखंड राज्य के दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन करने में सहूलियत होगी. ये बातें मंगलवार को संडा- बालू गंज बटाने नदी पर पुल निर्माण कार्य को शिलान्यास करने के बाद विधायक राजेश कुमार ने कहीं. उन्होंने कहा कि जनता के उम्मीदों व आकांक्षाओं पर खरे उतरने का मेरा प्रयास है.
उन्होंने कहा कि जनमत के आदर करना ही मेरा धर्म है. मैं जनता से प्राप्त मतों को विकास के रूप में लौटाने का कार्य कर रहा हूं. लगातार कार्यालय से लेकर विधानसभा तक संघर्ष कर अब तक दर्जनों सड़कें, पुल पुलिया तथा जनता के अन्य कार्यों को शुरू कराने में सफलता मिली है. आप सभी के सहयोग से मैं सभी गांवों को बारहमासी सड़क से जोड़ने के लिए लालायित हूं. सभा की अध्यक्षता राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नंदकुमार सिंह यादव ने की व संचालन विजय मेहता तथा रामलगन वर्मा ने किया.
इस क्रम में विधायक ने अपनी उपलब्धियों से संबंधित सूची जनता के समक्ष प्रस्तुत किया. उन्होंने कहा कि मैं विरोधियों द्वारा किये जा रहे आलोचना पर कभी ध्यान नहीं देता हूं. नकारात्मक सोच की व्यक्ति हमेशा सकारात्मक कार्य में व्यवधान डालने के प्रयास करते हैं. मैं अपना ध्यान एकात्मक रूप से उधर ही लगाता हूं.अजय राम, प्रखंड अध्यक्ष नीलम सिंह, आदि ने भी सभा को संबोधित किया.
इस मौके पर जिप सदस्य प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, रामाकांत पांडेय, अजय तिवारी, पैक्स अध्यक्ष योगेंद्र मेहता, अनिल सिंह, रवींद्र सिंह, चुन्नू सिंह आदि थे. इधर, पूर्व जिप अध्यक्ष पंकज पासवान ने फोन पर बताया है कि विधायक राजेश कुमार सस्ती लोकप्रियता के होड़ में हैं. एनडीए के कार्यों को अपना उपलब्धि बताते चल रहें हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन