औरंगाबाद : बेटे ने ही गला दबा कर मां को मार डाला

Updated at : 26 Feb 2018 2:19 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : बेटे ने ही गला दबा कर मां को मार डाला

औरंगाबाद : घरेलू विवाद में बेटे को इतना गुस्सा आया कि वह जन्म देनेवाली अपनी मां की ही गला दबा कर हत्या कर दी. घटना औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है. घटना रविवार की देर शाम की है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : घरेलू विवाद में बेटे को इतना गुस्सा आया कि वह जन्म देनेवाली अपनी मां की ही गला दबा कर हत्या कर दी. घटना औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव की है. घटना रविवार की देर शाम की है. वहीं, घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के बरौली गांव में घरेलू विवाद को लेकर शारदा कुंवर की बेटे इंद्रजीत कुमार से विवाद शुरू हो गया. शारदा कुंवर को क्या पता था कि यह विवाद उसकी अंतिम सांस लेकर खत्म होगा. शारदा कुंवर का बेटे इंद्रजीत कुमार ने अपनी मां की गला दबा कर हत्या कर दी. आसपास के लोगों को घटना की सूचना मिलने पर जम्होर थाने को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही जम्होर थाने की पुलिस बरौली गांव पहुंची और मृत महिला के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन