औरंगाबाद : निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए दाउदनगर सीओ को रंगेहाथ पकड़ा

Updated at : 26 Feb 2018 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : निगरानी की टीम ने रिश्वत लेते हुए दाउदनगर सीओ को रंगेहाथ पकड़ा

औरंगाबाद :दाउदनगर अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी विनोद सिंह को पटना निगरानी की टीम ने दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. निगरानी की टीम ने गिरफ्तार अंचलाधिकारी को अपने साथ लेकर पटना चली गयी. जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी विनोद सिंह ने एक किसान से जमीन मामले को लेकर दो लाख रिश्वत की मांग […]

विज्ञापन

औरंगाबाद :दाउदनगर अंचल में पदस्थापित अंचलाधिकारी विनोद सिंह को पटना निगरानी की टीम ने दो लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. निगरानी की टीम ने गिरफ्तार अंचलाधिकारी को अपने साथ लेकर पटना चली गयी. जानकारी के अनुसार, अंचलाधिकारी विनोद सिंह ने एक किसान से जमीन मामले को लेकर दो लाख रिश्वत की मांग की थी. इसके बाद किसान ने निगरानी से शिकायत की थी.

निगरानी ने किसान की शिकायत का सत्यापन करने के बाद पी मोहम्मद जमरुदीन रविवार की रात दाउदनगर पहुंचे. जैसे ही किसान ने आरोपित अंचलाधिकारी विनोद सिंह के आवास पर दो लाख रुपये दिये, वैसे ही निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अंचलाधिकारी को निगरानी की टीम अपने साथ लेकर पटना लौट गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन