मारपीट के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकियां
Updated at : 24 Feb 2018 3:38 AM (IST)
विज्ञापन

रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआवां में गुरुवार की सुबह मारपीट के मामले में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहली प्राथमिकी मारपीट में जख्मी हुए अरविंद कुमार के बयान पर दर्ज की गयी है. उन्होंने गांव के विनोद शर्मा ,मनीष […]
विज्ञापन
रास्ते को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ था विवाद
दाउदनगर : दाउदनगर थाना क्षेत्र के जमुआवां में गुरुवार की सुबह मारपीट के मामले में दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पहली प्राथमिकी मारपीट में जख्मी हुए अरविंद कुमार के बयान पर दर्ज की गयी है. उन्होंने गांव के विनोद शर्मा ,मनीष शर्मा व रजनीश शर्मा को नामजद आरोपित बनाया है. प्राथमिकी में अरविंद कुमार का कहना है कि वह अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे, उसी दौरान मौके पर आरोपित पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे और जब सूचक के छोटे भाई अजय शर्मा ने गाली गलौज करने से मना किया तो आरोपितों ने मारपीट की. जब सूचक बचाने आये तो उनके साथ भी मारपीट की गयी. प्रभारी थानाध्यक्ष आशीष कुमार साह ने बताया कि इस मामले के एक नामजद आरोपित रजनीश शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
वहीं, दूसरी प्राथमिकी विनोद शर्मा द्वारा दर्ज करायी गयी है, जिसमें गांव के ही अजय शर्मा, अरविंद शर्मा, राहुल कुमार और व गोह थाना क्षेत्र के पोखराहां निवासी मनोज कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है. प्राथमिकी में सूचक ने आरोपितों पर गाली-गलौज करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है .सूचक द्वारा कहा गया है कि बचाने आये रजनीश कुमार के साथ भी आरोपितों ने मारपीट की है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि घटना के बाद एक आरोपित मनोज शर्मा ने केस नहीं करने की धमकी दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है. घटना का कारण रास्ता को लेकर उत्पन्न हुआ विवाद बताया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




