रंगदारी के पैसे उठाते ही अपराधी को पुलिस ने दबोचा

Updated at : 22 Feb 2018 6:11 AM (IST)
विज्ञापन
रंगदारी के पैसे उठाते ही अपराधी को पुलिस ने दबोचा

एक कॉलेज के विद्यार्थी ने मांगी थी तीन लाख की रंगदारी रुपये नहीं देने पर दी थी जान मारने की धमकी औरंगाबाद /बारुण : औरंगाबाद के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को बारुण पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर व कंपाउंडर से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है. अपराधी की […]

विज्ञापन

एक कॉलेज के विद्यार्थी ने मांगी थी तीन लाख की रंगदारी

रुपये नहीं देने पर दी थी जान मारने की धमकी
औरंगाबाद /बारुण : औरंगाबाद के एक कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र को बारुण पुलिस ने ग्रामीण डॉक्टर व कंपाउंडर से तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है. अपराधी की गिरफ्तारी बड़े ही नाटकीय ढंग से पुलिस ने की.
जानकारी के अनुसार चंद्रबीघा गांव के ग्रामीण डॉक्टर राम बचन सिंह और निजी अस्पताल के कंपाउंडर धीरेंद्र कुमार को 15 फरवरी को डीके के नाम से फोन कर तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगी गयी थी. रंगदारी मांगने वाले अपराधी ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी. डॉक्टर व कंपाउंडर उस फोन कॉल को मजाक समझ कर भूल गये थे,
लेकिन अगले दो दिन के बाद यानी 17 फरवरी को दुबारा कॉल आया और पैसे की मांग की गयी. तब इसकी सूचना बारुण थाने को दी गयी. कांड संख्या 33/18 दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. रंगदारी मांगने वाले अपराधी को पकड़ने के लिए वरीय अधिकारी के निर्देश पर टीम गठित की गयी, जिसमें बारुण थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के अलावे दरोगा अश्विनी सिन्हा, संतोष कुमार को शामिल किया गया. मंगलवार को राम बचन सिंह को पैसे देने के लिए मेह गांव से इंद्रपुरी बराज के बीच में अपराधी द्वारा स्थान बताया गया था. पुलिस टीम ने इसकी रेकी शुरू कर दी.
थानाध्यक्ष नरोत्तम चन्द्र ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से जब पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम निखिल कुमार बताया जो बड़ेम ओपी थाना क्षेत्र के ससना गांव का रहने वाला है.औरंगाबाद के ही एक कॉलेज का वह छात्र है. पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि अन्य जिलों में भी रंगदारी मांगा है. साथ ही कहा कि कुछ लोगों का एक गिरोह बनाया गया है. जिसमें कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र ज्यादा शामिल हैं, जो दूसरे जिलों में ऐसे कई कांड कर चुके हैं. जो भी राशि वसूली जाती थी उसका 25 प्रतिशत उन्हें दिया जाता था.
अपराधी के बताये जगह पर समय से पहले ही पहुंच गयी थी पुलिस
अपराधी द्वारा बताये गये स्थान पर तय समय से पहले ही पुलिस टीम पहुंच गयी और सामान्य व्यक्तियों की तरह इधर-उधर घुमने लगी. इस बीच रामबचन सिंह पैसे लेकर पहुंचने और उक्त पैसे को कहां रखना है संबंधित जानकारी अपराधी को फोन कर जानना चाहा. इस पर अपराधी ने पूर्व से निर्धारित स्थान पर पैसा रख कर उसे चले जाने की बात कही. पैसे रखने के बाद जैसे ही रामबचन निकला वैसे ही एक बाइक सवार अपराधी मौके पर पहुंचा और पैसे उठाने लगा, उसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन