रेडक्रॉस के टीकाकरण चार्ट पर उठ रहे सवाल, परेशानी

Updated at : 14 Feb 2018 1:49 AM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस के टीकाकरण चार्ट पर उठ रहे सवाल, परेशानी

अनदेखी. शहर के लोगों ने कहा, नये पदाधिकारी सुधारें रेट चार्ट औरंगाबाद सदर : बच्चों को बहुत से खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण एक सरल उपाय है. टीका जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाता है. सभी बच्चों को अच्छी सेहत का अधिकार है. इसीलिए सरकार ने सरकारी अस्पतालों […]

विज्ञापन

अनदेखी. शहर के लोगों ने कहा, नये पदाधिकारी सुधारें रेट चार्ट

औरंगाबाद सदर : बच्चों को बहुत से खतरनाक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण एक सरल उपाय है. टीका जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को दिया जाता है. सभी बच्चों को अच्छी सेहत का अधिकार है. इसीलिए सरकार ने सरकारी अस्पतालों व हर टीकाकरण केंद्रों पर मुफ्त में कई वैक्सिन उपलब्ध करा रखे हैं. पिछले पांच फरवरी को प्रभात खबर द्वारा सरकारी केंद्रों पर बच्चों को लगाये जाने वाले टीके और प्राइवेट अस्पतालों में लगाये जा रहे महंगे टीके की तुलना करते हुए एक खबर प्रकाशित की गयी थी.
महंगे वैक्सिन के रेट भी प्रकाशित किये गये थे. इस खबर के छपने के बाद कई लोगों की प्रतिक्रियाएं अखबार को मिली. इनमें कई ऐसे लोग शामिल हैं जो सरकारी टीका केंद्रों के अलावे निजी अस्पताल व रेडक्रॉस सोसाइटी में बच्चों को टीका लगवा चुके हैं. इनकी शिकायत है कि प्राइवेट अस्पतालों के तर्ज पर ही रेडक्रॉस सोसाइटी चल रही है. समाजसेवा का हवाला देकर यह लोगों की जेब से पैसे ऐंठ रहे हैं. रेडक्रॉस का दावा है कि निजी स्वास्थ्य केंद्रों से सस्ते दर पर ये टीकाकरण के वैक्सीन उपलब्ध कराते हैं.
जो टीका प्राइवेट अस्पतालों में दिए जाते हैं उस टीके को प्राइवेट अस्पताल के मूल्य की तुलना में 20 प्रतिशत रेडक्रॉस कम लेती है,लेकिन इसकी हकीकत कुछ और ही है. रेडक्रॉस सोसाइटी में टीकाकरण का लगा चार्ट पर लिखे गए मूल्य बिल्कुल प्राइवेट अस्पताल की वैक्सिंग के मूल्य से हूबहू मैच करती है. यानी निजी अस्पतालों में जिस टीके की कीमत 100 रुपये वसूली जा रही है,
ठीक उसी तर्ज पर रेडक्रॉस में भी टीके का रेट लिया जा रहा है. किसी-किसी वैक्सीन के मूल्य में 50 से 100 रुपये का अंतर दिखता है. कई वर्षों से रेडक्रॉस द्वारा कार्यालय के टीकाकरण चार्ट पर लिखे मूल्य के आधार पर ही वसूले जा रहे हैं. ऐसे में शहर वासियों का कहना है कि टीकाकरण चार्ट के मुल्य में सुधार कर नए पदाधिकारी आगे कुछ बेहतर करने का सोचे.
टीका निजी अस्पताल में रेट रेडक्रॉस की रेट
टाइफाईड 150 150
मेनिनजाइटिस 300 300
इन्फ्लूएंजा 800 750
रोटावायरस 1350 1350
हेपेटाइटिस ए 1200 1200
कयोडरोवेक्स 350 400
चिकन पॉक्स 1600 1550
पीसीभी 1400 1350
क्या है रेडक्रॉस का उद्देश्य
रेड क्रॉस एक ऐच्छिक अंतरराष्ट्रीय संगठन है. इसकी स्थापना मानवता, स्वयं प्रेरित सेवा ,एकता व सार्वभौमिकता के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए की गयी थी. शारीरिक स्वास्थ्य की उन्नति, रोगों के विरुद्ध एवं पीड़ितों की सहायता संगठन का मुख्य उद्देश्य है. पर औरंगाबाद में चल रहे रेडक्रॉस सोसाइटी टीकाकरण के नाम पर अब तक लोगों को मूर्ख बनाते ही रहा है. इस स्थिति में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के नए अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह से लोगों को एक नयी उम्मीदें बंधी है. लोग चाहते हैं कि रेडक्रॉस सोसाइटी की कमियों को दूर की जाये और जिस उद्देश्य के साथ संगठन को खड़ा किया गया था उस उद्देश्य पर सही तरीके से काम हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन