शाहपुर ठाकुरबाड़ी से शराब जब्त, दो धंधेबाज गिरफ्तार
Updated at : 31 Jan 2018 5:10 AM (IST)
विज्ञापन

27 रुपये में एक पाउच खरीदते थे और 100 रुपये में बेचते थे औरंगाबाद नगर : नगर थाने की ने पुलिस मंगलवार की सुबह शाहपुर ठाकुरबाड़ी रोड के एक मकान में छापेमारी कर 485 पाउच देशी शराब के साथ मकान मालिक मनोज कुमार पासवान व उसके साथ गोरा पासवान को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई नगर […]
विज्ञापन
27 रुपये में एक पाउच खरीदते थे और 100 रुपये में बेचते थे
औरंगाबाद नगर : नगर थाने की ने पुलिस मंगलवार की सुबह शाहपुर ठाकुरबाड़ी रोड के एक मकान में छापेमारी कर 485 पाउच देशी शराब के साथ मकान मालिक मनोज कुमार पासवान व उसके साथ गोरा पासवान को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई नगर थाने में पदस्थापित दारोगा एसआई तार बाबू व मनोज कुमार ने की है. जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने कहा कि झारखंड राज्य के पलामू जिला अंतर्गत हरिहगंज से मनोज कुमार पासवान ने एक ऑटो से शराब लेकर सोमवार की रात्रि में आया हुआ था,जैसे ही इसकी सूचना मिली, वैसे ही उन पुलिस पदाधिकारी को महिला पुलिस जवानों के साथ छापेमारी करने के लिए भेजा गया.इसी क्रम में प्लास्टिक के बोरा में रखा हुआ 485 मशालेदार देशी शराब पाउच मिली है.
वहीं मनोज कुमार पासवान व गोरा पासवान को गिरफ्तार किया गया.यही नहीं मनोज कुमार पासवान शराब का भी सेवन किये हुए था.पूछताछ के क्रम में बताया कि हरिहगंज से 27 रुपये में एक पाउच खरीदते है और यहां पर लाकर 100 रुपये में बेचते हैं.थानाध्यक्ष ने कहा की शराब का खरीद -बिक्री और सेवन करने वालो की खैर नहीं है . शहर शराब से मुक्त रहे इसके लिए पुलिस कटिबद्ध है .इसके लिए पूरे शहर में टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही हैं,जिसके तहत लोग पकड़े भी जा रहे है.उन्होंने कहा कि होटल, बस स्टैंड के साथ -साथ शहर के सभी मुहल्ले में सादे लिबास में पुलिस पदाधिकारी घूम रहे हैं.वही अभी तक शराब के साथ जितने भी लोग पकड़े गए है सभी को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए अनुरोध किया गया हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




