डॉक्टरों की कमी के चलते सूबे में हर जगह हो रही परेशानी

Updated at : 25 Jan 2018 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टरों की कमी के चलते सूबे में हर जगह हो रही परेशानी

अनुमंडल अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा दाउदनगर : जिले के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा है कि जल्द ही अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा शुरू करा दी जायेगी. बिहार में डॉक्टरों की कमी है. यह परेशानी हर जगह है. जैसे ही डॉक्टर बहाल होंगे तो चिकित्सक सुविधाएं […]

विज्ञापन

अनुमंडल अस्पताल में जल्द मिलेगी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा

दाउदनगर : जिले के प्रभारी मंत्री बृजकिशोर बिंद ने कहा है कि जल्द ही अनुमंडल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड व एक्सरे की सुविधा शुरू करा दी जायेगी. बिहार में डॉक्टरों की कमी है. यह परेशानी हर जगह है. जैसे ही डॉक्टर बहाल होंगे तो चिकित्सक सुविधाएं भी बहाल कर दी जायेगी. ये बातें देव सूर्य महोत्सव में शिरकत करने जा रहे मंत्री श्री बिंद पत्रकारों से बातचीत में कहीं. उन्होंने कहा कि जिले की चहुंमुखी विकास के लिए विभागीय वरीय पदाधिकारियों को बुलाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं. स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई समेत अन्य बिंदुओं पर ध्यान दिया गया है. पंचायत स्तर पर ध्यान रखते हुए विकास की किरणें पहुंचायी जा रही हैं.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना से हर गांव व हर वार्ड में विकास की किरणें पहुंच रही हैं. पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उनके विभाग द्वारा कराये जा रहे काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और जो काम शुरू हुआ है, जल्द से जल्द पूरा हो. पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पंचायत सरकार योजना भवन जिन पंचायतों में बन चुका है, वहां उसकी विधिवत शुरुआत करायी जायेगी और जहां बनने वाले हैं, उसके काम में तेजी लाने का निर्देश दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले का सर्वांगीण विकास कराया जा रहा है. उत्तर कोयल नहर परियोजना से औरंगाबाद जिले का असिंचित इलाका भी सिंचित होगा. उन्होंने कहा कि औरंगाबाद जिले की ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व को याद करते हुए भगवान सूर्य को नमन किया.
इस मौके पर भाजपा के जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, जदयू के जिला उपाध्यक्ष विनय उर्फ अभय चंद्रवंशी, जितेंद्र नारायण सिंह, सुनील दुबे, विवेकानंद मिश्र,जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामानंद चंद्रवंशी,जदयू नगर अध्यक्ष संजय प्रसाद उर्फ चुन्नू समेत जदयू भाजपा के अन्य नेता उपस्थित थे. लक्ष्मण चौधरी ने बुके व अंगवस्त्र देकर मंत्री का अभिनंदन किया. इस मौके पर शहर के वार्ड संख्या 5 स्थित गुलजारपुर से पहुंचे लोगों ने मंत्री को आवेदन देकर बिजली नहीं होने, विद्यालय की जमीन होने के बावजूद भवनहीन होने समेत अन्य समस्याओं से अवगत कराया. वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष शंभु कुमार ने मंत्री को बहेलिया जाति की स्थिति से अवगत कराते हुए उनके उत्थान के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया.
मंत्री का किया स्वागत : देव सूर्य महोत्सव में जाने के दौरान मंत्री ब्रज किशोर बिंद का स्वागत हनुमान मंदिर के पास जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किया. दाउदनगर पीएचसी में बंद एक्स -रे और अल्ट्रासाउंड चालू कराने की मांग की गयी. स्वागत करने वालों में जदयू अतिपिछड़ा नगर अध्यक्ष पप्पू गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष संजय उर्फ चुन्नू, प्रदीप प्रसाद , विकास कुमार,अभाविप नगर सह मंत्री रवि कुमार, रोहित कुमार, शेखर सुमन, रवि, शंकर कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन