करो या मरो पर उतारू हुए उम्मीदवार अनुसेवक, आत्मदाह करने की चेतावनी

Updated at : 16 Jan 2018 7:00 AM (IST)
विज्ञापन
करो या मरो पर उतारू हुए उम्मीदवार अनुसेवक, आत्मदाह करने की चेतावनी

औरंगाबाद नगर : पिछले दो दिनों से संघर्ष पर उतारू उम्मीदवार अनुसेवक अब करो या मरो पर उतारू हो गये हैं. सोमवार को अनुसेवकों ने प्रदर्शन करने के बाद समाहरणालय का घेराव किया गया व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा की मांग की. ज्ञापन में स्पष्ट रूप से इस बात का […]

विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : पिछले दो दिनों से संघर्ष पर उतारू उम्मीदवार अनुसेवक अब करो या मरो पर उतारू हो गये हैं. सोमवार को अनुसेवकों ने प्रदर्शन करने के बाद समाहरणालय का घेराव किया गया व जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा की मांग की. ज्ञापन में स्पष्ट रूप से इस बात का जिक्र किया गया है कि सोमवार के दिन तक सांसद अनुसेवकों की नियुक्ति से संबंधित दिये गये बयान वापस नहीं लेते है और जिला प्रशासन नियुक्ति प्रक्रिया को पूरी नहीं करती है तो 16 जनवरी मंगलवार को 12 से 2 बजे के बीच समाहरणालय गेट से सांसद के घर के बीच में आत्मदाह करेंगे. उम्मीदवार अनुसेवकों ने जिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन से संबंधित पत्र भी समाचार प्रतिनिधियों को दिया है.

आत्मदाह रोकने के लिए दंडाधिकारी की नियुक्ति
जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि आत्मदाह करने की लिखित जानकारी दी गयी है. इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए दंडाधिकारियों की नियुक्ति की गयी है. साथ ही पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल भी तैनात किये जायेंगे़ जिलाधिकारी ने पूछने पर कहा कि सांसद इस जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि हैं और जब इनके द्वारा इस पर आरोप लगाये गये हैं तो इसकी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं की जाती है तब तक यथास्थिति बनी रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन