बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर खानी पड़ी गोली

Updated at : 11 Jan 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
बेटी के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर खानी पड़ी गोली

औरंगाबाद : अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी का विरोध कर रहे शिवनंदन यादव नामक व्यक्ति को मारपीट के दौरान किसी ने गोली मार दी. घटना बुधवार को माली थाना क्षेत्र के पवइया गांव की है. गोली लगने के बाद जख्मी शिवनंदन को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : अपनी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार व छेड़खानी का विरोध कर रहे शिवनंदन यादव नामक व्यक्ति को मारपीट के दौरान किसी ने गोली मार दी. घटना बुधवार को माली थाना क्षेत्र के पवइया गांव की है. गोली लगने के बाद जख्मी शिवनंदन को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि शिवनंदन के बाये हाथ में गोली लगी है. हालांकि, गोली हाथ को जख्मी करते हुए निकल गयी. शिवनंदन ने गोली चलाने का आरोप राकेश सिंह नामक व्यक्ति पर लगाया है. उसने मीडिया कर्मियों को बताया कि उनकी बेटी बाजार करने अंबा गयी हुई थी.

तमसी-विशुनपुर मोड़ के समीप बुचन सिंह और प्रिंस सिंह नामक दो युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे और मोबाइल नंबर की मांग कर रहे थे. जब वह घर लौटी और पूरी बात बतायी तो दोनों से पूछताछ करने के लिए उसके घर गये,इसी बीच पहले मारपीट हुई, फिर राकेश सिंह ने गोली चला दी. शिवनंदन ने यह भी बताया कि उसके समीप तीन लोग आये थे और तीनों के हाथ में हथियार था. इधर माली थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है. उधर, राकेश सिंह को भी चोटें आयीं हैं, वह गोली चलाने से इन्कार किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन