महुआ शराब जब्त, दो पियक्कड़ गिरफ्तार

Updated at : 10 Jan 2018 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
महुआ शराब जब्त, दो पियक्कड़ गिरफ्तार

औरंगाबाद/रफीगंज : गश्ती के दौरान पुलिस ने न्यू एरिया मुहल्ला में शराब पीकर हंगामा करते अब्दुलपुर निवासी सुनील चौधरी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर चरकवां उपरडीह राजकेश्वर रिकियासन के घर छापामारी की गयी. जहां शराब पी रहे अब्दुलपुर निवासी मुन्ना शर्मा भागने में सफल रहा. छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के थैले से 12 लीटर महुआ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद/रफीगंज : गश्ती के दौरान पुलिस ने न्यू एरिया मुहल्ला में शराब पीकर हंगामा करते अब्दुलपुर निवासी सुनील चौधरी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर चरकवां उपरडीह राजकेश्वर रिकियासन के घर छापामारी की गयी. जहां शराब पी रहे अब्दुलपुर निवासी मुन्ना शर्मा भागने में सफल रहा. छापेमारी के दौरान प्लास्टिक के थैले से 12 लीटर महुआ शराब बरामद हुई.

राजकेश्वर भी शराब के नशे में था. पुलिस ने राजकेश्वर व सुनील का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय परीक्षण कराया. एल्कोहल की पुष्टि होने पर पुअनि बिलास पासवान के बयान पर बिहार उत्पाद संशोधित अधिनियम 2016 के तहत राजकेश्वर रिकियासन, उसकी पत्नी मुन्नी देवी, शराबी सुनील चौधरी व मुन्ना शर्मा को नामजद आरोपित बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन