शाहपुर में अलाव जलाने के लिए कच्ची लकड़ी गिराने पर लोगों ने किया हंगामा

Updated at : 06 Jan 2018 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
शाहपुर में अलाव जलाने के लिए कच्ची लकड़ी गिराने पर लोगों ने किया हंगामा

सड़क जाम कर नप अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी दो घंटे तक वाहन सहित चालक को बनाया बंधक औरंगाबाद शहर : शीतलहरी से कनकनाते बदन को गर्म करने के लिये नगर परिषद की ओर से की गयी अलाव की व्यवस्था नकाफी साबित हो रही है़ अलाव के लिए लकड़ी गिराने में बरती जा रही लापरवाही […]

विज्ञापन

सड़क जाम कर नप अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

दो घंटे तक वाहन सहित चालक को बनाया बंधक
औरंगाबाद शहर : शीतलहरी से कनकनाते बदन को गर्म करने के लिये नगर परिषद की ओर से की गयी अलाव की व्यवस्था नकाफी साबित हो रही है़ अलाव के लिए लकड़ी गिराने में बरती जा रही लापरवाही अब नगर परिषद के लिए ही गले की फांस बनती जा रही है़ आमलोगों को अलाव के लिये सूखी लकड़ियों की जरूरत है, पर नगर पर्षद के कर्मचारी सूखी के जगह पर हरी लकड़ियां गिरा रहे हैं. इसके विरोध में शुक्रवार की शाम शाहपुर मुहल्ले में अलाव के लिए लकड़ी गिराने के दौरान मुहल्लावासियों ने जम कर हंगामा किया़ लकड़ी गिरा रहे वाहन चालक के साथ दुर्व्यवहार किया गया और फिर वाहन सहित लगभग दो घंटे तक लोगों ने उसे बंधक बनाये रखा़
इस बीच नगर पर्षद अध्यक्ष व जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने जम कर नारेबाजी की़ शोरगुल व हंगामे की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया़ मुहल्ले के लोग पुलिस पदाधिकारी की बात पर शांत हो गये, पर नगर पर्षद की लापरवाही पूरे शहर में चर्चा के केंद्र में है़ हर जगह से कच्ची लकड़ियां गिराये जाने की शिकायतें मिल रही है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन