पुलिस से आर-पार करने के मूड में नक्सली!

औरंगाबाद/मदनपुर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार की शाम हुए मुठभेड़ और एक कोबरा जवान के शहीद होने के बाद सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों के द्वारा नक्सलियों की टोह में लंगूराही और पचरुखीया के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया गया. कुछ महीनों से दक्षिणी क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो गया […]
औरंगाबाद/मदनपुर : पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार की शाम हुए मुठभेड़ और एक कोबरा जवान के शहीद होने के बाद सीआरपीएफ और कोबरा के जवानों के द्वारा नक्सलियों की टोह में लंगूराही और पचरुखीया के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया गया. कुछ महीनों से दक्षिणी क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो गया था.
मंगलवार की नक्सली गतिविधि से एक बार फिर माहौल गरमा गया है. अभी कोबरा के जवान के शहीद होने का जख्म हरा ही है और खबर है कि आने वाले दिनों में नक्सली सुरक्षाबलों के लिये और परेशानी खड़ी कर सकते हैं. आये दिन मुठभेड़, जगह-जगह सुरक्षाबलों द्वारा आईईडी को निष्क्रिय किया जाना व सर्च ऑपरेशन के दौरान पकड़े जाने का डर. सूत्र बताते हैं कि फरवरी से मई माह तक नक्सली जिस रणनीति के अनुसार कार्य करते हैं उसका अनुपालन करने की पूरी कोशिश हो रही है. रणनीति का मुख्य उद्देश्य पुलिस फोर्स को कमजोर करना होता है. नक्सली बैठक कर पहले तय करते हैं
कि फोर्स और स्थानीय पुलिस कहां कमजोर है. इसके बाद प्लाटून के साथ एरिया में भ्रमण करते हैं और इस रास्ते में जो भी आता है उसके साथ गुरिल्ला युद्ध कर हमला करते हैं. इस दौरान वे विकास कार्यों में भी बांधा पहुंचाते हैं. इसी का नतीजा है कि नावाडीह व तिलैया में नक्सलियों ने सड़क निर्माण व तालाब निर्माण में लगे वाहनों को क्षति पहुंचायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




