फर्जी प्रमाणपत्र पर चयनित शिक्षिका बर्खास्त

गोह (औरंगाबाद). गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय दादर में कार्यरत एक शिक्षिका अफ्रीन खातून को बीडीओ संजय पाठक ने बर्खास्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार इस शिक्षिका का चयन 2011 में हुआ था. पता चला है कि तब आवेदक द्वारा दिये गये मैट्रिक के प्रमाण पत्र के अनुसार, शिक्षिका का जन्म 1985 में हुआ […]
गोह (औरंगाबाद). गोह प्रखंड के मध्य विद्यालय दादर में कार्यरत एक शिक्षिका अफ्रीन खातून को बीडीओ संजय पाठक ने बर्खास्त कर दिया है. जानकारी के अनुसार इस शिक्षिका का चयन 2011 में हुआ था. पता चला है कि तब आवेदक द्वारा दिये गये मैट्रिक के प्रमाण पत्र के अनुसार, शिक्षिका का जन्म 1985 में हुआ था.
दूसरी तरफ मौलवी के प्रमाण पत्र में इनका जन्म वर्ष 1990 बताया गया है. यह शिकायत प्रमंडलीय आयुक्त तक पहुंच गयी थी. इसी शिकायत के आलोक में हुई जांच में बीईओ ने आरोप को सही पाया. शिक्षिका के खिलाफ लगे आरोप सही पाये जाने के बाद की गयी कार्रवाई के तहत उन्हें उनकी जगह से हटा दिया गया है. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि इस मामले में बीईओ अखिलेश कुमार के ब्यान पर कांड संख्या 177/17 दर्ज किया गया है. पुलिस अपने स्तर पर भी मामले की गहन जांच करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




