250 रुपये प्रति बच्चे दी जा रही है पोशाक राशि
Updated at : 21 Dec 2017 8:13 AM (IST)
विज्ञापन

माइक्रो प्लान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित की जा रही है पोशाक राशि ओबरा : प्रखंड के बेल पंचायत स्थित दक्षिणी व उतरी पोषक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत नामांकित छात्र-छात्राओं को पोशाक राशि का वितरण किया गया. इस बारे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी ने बताया कि यह कार्य […]
विज्ञापन
माइक्रो प्लान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित की जा रही है पोशाक राशि
ओबरा : प्रखंड के बेल पंचायत स्थित दक्षिणी व उतरी पोषक क्षेत्रों में मुख्यमंत्री पोशाक योजना के तहत नामांकित छात्र-छात्राओं को पोशाक राशि का वितरण किया गया. इस बारे में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शशि कुमारी ने बताया कि यह कार्य 11 दिसंबर से प्रारंभ हुआ है, जो दिसंबर तक वितरण कार्य कराये जायेंगे.
माइक्रो प्लान के तहत वितरण का कार्य कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रति एक आंगनबाड़ी केंद्र पर दस हजार रुपये पोशाक राशि के लिए उपलब्ध कराया गया है. प्रति छात्र को 250 रुपये पोशाक बनाने के लिए मुहैया कराया जा रहा है.
ओबरा प्रखंड में सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए 18 लाख 40 हजार राशि उपलब्ध करायी गयी है. वितरण कार्य के दौरान सीडीपीओ ने छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि जो राशि मुहैया कराया जा रहा है, उसे हर हाल में पोशाक बनाना अनिवार्य है. सीडीपीओ ने बताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, मुखिया, वार्ड सदस्य एवं पर्यवेक्षिका के उपस्थिति में वितरण कार्य किया जाना है. बुधवार को ओबरा प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का सामाजिक अंकेक्षण किया गया.
गौरतलब है कि अंकेक्षण का कार्य साल में दो बार 20 जून व 20 दिसंबर को कराया जाता है. पिछले छह माह के कार्यों का अनुश्रवण का रिपोर्ट दिया जाता है. इस मौके पर पर्यवेक्षिका लाइची कुमारी, उर्मिला कुमारी, सुभ्रा कुमारी, संगीता कुमारी, मुन्नी कुमारी, पूनम कुमारी, कामिनी कुमारी के अलावे काफी संख्या में पर्यवेक्षिका वितरण कार्य में शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




