अगली बार से जिले में ही होगी बीएड की परीक्षा

Updated at : 21 Dec 2017 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
अगली बार से जिले में ही होगी बीएड की परीक्षा

अभाविप के मांगपत्र पर परीक्षा नियंत्रक ने की घोषणा औरंगाबाद नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मगध विश्वविद्यालय बीएड के निदेशक रामायण प्रसाद व परीक्षा नियंत्रक विमल प्रसाद को सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में मिल कर बीएड की परीक्षा सेंटर गया केंद्र न बना कर औरंगाबाद में ही करने के लिए मांग पत्र सौंपा. मांग […]

विज्ञापन
अभाविप के मांगपत्र पर परीक्षा नियंत्रक ने की घोषणा
औरंगाबाद नगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मगध विश्वविद्यालय बीएड के निदेशक रामायण प्रसाद व परीक्षा नियंत्रक विमल प्रसाद को सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में मिल कर बीएड की परीक्षा सेंटर गया केंद्र न बना कर औरंगाबाद में ही करने के लिए मांग पत्र सौंपा.
मांग पत्र में अन्य परीक्षाओं में हो रही विलंब को जल्द से जल्द कराने, वोकेशनल कोर्सों का रिजल्ट घोषित करने, बीफार्मा को सुचारु व व्यवस्थित रूप से चलाते हुए जल्द ही इसकी परीक्षा लेने, स्नातक में त्रुटिपूर्ण रिजल्ट को जल्द ही कॉलेजों में सुधारकर भेजने आदि मांगें शामिल हैं.
इसके बाद बीएड के निदेशक रामायण प्रसाद व परीक्षा नियंत्रक विमल प्रसाद ने सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज प्राचार्य देवेंद्र सिंह व कई अधिकारियों के समक्ष कहा कि यह मांग जायज है और बीएड की अगली परीक्षा केंद्र औरंगाबाद ही कर दिया जायेगा. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन विषयों में विलंब हो रहा है, उसे जनवरी-फरवरी तक पूरा करा लिया जायेगा.
अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य दीपक कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूर्व में ही बीएड का परीक्षा केंद्र जिले में ही कराने को लेकर मांग पत्र के माध्यम से इस विषय को रखा था, तथा इसके लिए छात्र-छात्राओं से हस्ताक्षर अभियान भी चलाया था. औरंगाबाद में कुल 700 छात्र-छात्राएं विभिन्न कॉलेजों में (जो मगध विश्वविद्यालय से संबंध है) बीएड कर रहे हैं और प्रतिवर्ष बीएड की परीक्षा हेतु गया केंद्र पर जाना पड़ता था. इसमें छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था.
खासकर छात्राओं को जिसे लेकर विद्यार्थी परिषद प्रयासरत था और आज मांग पत्र के माध्यम से पुनः इसकी मांग की और अधिकारियों ने इस मांग को जायज बताते हुए इसे मान लिया. उसी तरह से बीफार्मा की परीक्षा में लगातार विलंब तथा कोर्स अव्यवस्थित ढंग से चल रहे हैं. इसके कारण छात्र- छात्राओं का भविष्य अधर में लटका है.
सभी विभागों की परीक्षा में विलंब, स्नातक के त्रुटिपूर्ण रिजल्ट का अब तक कॉलेज में न आना, यह सब छात्रों के लिए परेशानी बन चुका है. इसे आज विद्यार्थी परिषद ने पदाधिकारियों के सामने रखा और इन मांगों को मानते हुए अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि परीक्षाएं जनवरी-फरवरी तक करा ली जायेंगी.
इस अवसर पर अभाविप के विभाग संयोजक राहुल कुमार, नगर मंत्री अमित गुप्ता, कॉलेज अध्यक्ष सतीश कुमार, नितेश कुमार, शिबू मारुत समेत कई छात्र तथा कॉलेज के अधिकारी उपस्थित रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन