संपर्क, संवाद और संगठन के माध्यम से युवाओं को जोड़ेंगे संगठन से : दुर्गेश

Updated at : 20 Dec 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
संपर्क, संवाद और संगठन के माध्यम से युवाओं को जोड़ेंगे संगठन से : दुर्गेश

भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने की प्रेसवार्ता दाउदनगर : संपर्क, संवाद व संगठन के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ा जा रहा है. पूरे बिहार में भाजपा युवा मोर्चा में 63 हजार 372 बूथों पर कमल क्लब के माध्यम से 18 से 25 आयु वर्ग के बूथवार वैसे 10 युवाओं को […]

विज्ञापन
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने की प्रेसवार्ता
दाउदनगर : संपर्क, संवाद व संगठन के माध्यम से युवाओं को भाजपा से जोड़ा जा रहा है. पूरे बिहार में भाजपा युवा मोर्चा में 63 हजार 372 बूथों पर कमल क्लब के माध्यम से 18 से 25 आयु वर्ग के बूथवार वैसे 10 युवाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है.
उक्त बातें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने भाजयुमो के जिला मंत्री विवेकानंद मिश्र के पुराना शहर स्थित आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि 19 व 20 दिसंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में बैठक हो रही है.
बिहार के भाजपा के 1042 मंडलों में से 900 से भी अधिक मंडलों में मंडल पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी गयी है. 26 दिसंबर तक सभी बूथों पर अभियान चलाया जायेगा. 23 से 25 दिसंबर तक बूथ पर ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस मनाया जायेगा.
हम वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं .सभी सीटों पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार कैसे जीतें- इस पर फोकस किया जा रहा है और इसके लिए संगठन पर काम किया जा रहा है. 12 जनवरी 2018 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पटना के बापू सभागार में बिहार के 10 हजार युवा जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने दावा किया कि कर्नाटक में भी भाजपा की सरकार बनेगी.
जीएसटी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जीएसटी से सबों को काफी फायदा होगा. युवाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं का स्किल डेवलपमेंट किया जा रहा है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. इस प्रेस वार्ता में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन