जसोईया में एक की गयी जान, शराब पीने से मौत की दिन भर होती रही चर्चा

Updated at : 16 Dec 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
जसोईया में एक की गयी जान, शराब पीने से मौत की दिन भर होती रही चर्चा

पुलिस व परिजनों का इन्कार, नहीं हुआ पोस्टमार्टम औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर एक जसोईया में एक व्यक्ति की हुई संदेहास्पद मौत ने अचानक चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया. चारों तरफ शराब पीने से हुई मौत की चर्चा पूरे दिन होती रही, लेकिन इस चर्चा को परिजनों और पुलिस ने विराम […]

विज्ञापन

पुलिस व परिजनों का इन्कार, नहीं हुआ पोस्टमार्टम

औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद शहर के वार्ड नंबर एक जसोईया में एक व्यक्ति की हुई संदेहास्पद मौत ने अचानक चर्चाओं का बाजार गरम कर दिया. चारों तरफ शराब पीने से हुई मौत की चर्चा पूरे दिन होती रही, लेकिन इस चर्चा को परिजनों और पुलिस ने विराम लगा दिया. यानी पुलिस व परिजनों की माने तो शराब से नहीं बल्कि तबीयत खराब होने से उसकी मौत हुई है. पता चला कि जिस व्यक्ति की मौत हुई उसका नाम मुन्नी सिंह बताया जा रहा है. घटना गुरुवार की देर रात की है. सुबह-सुबह कुछ मीडियाकर्मी मामले की सूचना पाकर जसोईया पहुंचे, लेकिन वहां से कुछ लोगों ने उन्हें वापस कर दिया. कहीं न कही मामला संदेह के घेरे में था.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुन्नी सिंह नामक व्यक्ति दानी बिगहा स्थित महादलित टोले से देशी शराब के तीन पाउच खरीद कर घर ले गये और पीने के बाद सो गये. जब शुक्रवार की सुबह सोकर नहीं उठा और मृत पाया गया. इसके बाद गांव के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी. जब सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कृष्णनंदन कुमार, मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर एके शाहा मृतक के घर पर जाकर पूछताछ की, तो परिजनों ने बताया कि वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहा था व इलाज धनबाद में चल रहा था. बीमारी के कारण उनकी मौत हो गयी.
इधर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल ने बताया कि मुन्नी सिंह नामक व्यक्ति की मौत शराब पीने से नही बल्कि बीमारी से हुई है. इधर एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने कहा की पूरे मामले की जांच की जा रही है. अगर कहीं कुछ सच्चाई होगी तो सख्त कार्रवाई होगी.
आखिर पुलिस ने क्यों नहीं कराया पोस्टमार्टम
जसोईया में मुन्नी सिंह नामक व्यक्ति की हुई मौत ने कई चर्चाओं को जन्म दिया तो सवाल भी खड़े किये है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस उस जगह पर पहुंची जरूर और मामले की छानबीन भी की, लेकिन घटना संदेहास्पद होने के बाद भी शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाना कहीं न कहीं सवाल खड़े करता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन