मदनपुर में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हटाया गया कब्जा
Updated at : 15 Dec 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

मदनपुर बाजार में चला अभियान मदनपुर : मदनपुर बाजार में गुरुवार को गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर बनाये गये मकान प्रशासन का बुलडोजर चला. इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा. अतिक्रमणकारियों के कारण वर्षों से यहां लोगों को परेशानी उठाना पड़ रहा था. जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के रूप में […]
विज्ञापन
मदनपुर बाजार में चला अभियान
मदनपुर : मदनपुर बाजार में गुरुवार को गैरमजरूआ जमीन को अतिक्रमण कर बनाये गये मकान प्रशासन का बुलडोजर चला. इस दौरान बाजार में अफरा-तफरी का माहौल भी बना रहा. अतिक्रमणकारियों के कारण वर्षों से यहां लोगों को परेशानी उठाना पड़ रहा था. जिलाधिकारी के निर्देश पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सीओ अजित कुमार पुलिस बल ,अमीन और बुलडोजर लेकर अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे. ध्वनि विस्तारक यंत्र से उन्होने अतिक्रमित भूमि पर बनाये गए मकान को तोड़कर हटाने का निर्देश दिया. प्रशासन के इस सख्ती के कारण अतिक्रमणकारी व प्रशासन के बीच कुछ समय के लिये हल्की नोक झोंक भी हुयी
.इस बीच असगर अली साई के मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चलने लगा. देखते ही देखते मकान मलबों की ढ़ेर में तब्दील हो गया.प्रशासन के इस कार्रवाई से सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए.प्रशासन के इस कार्रवाई को कई लोगों ने सराहना भी की. कुछ लोगों के समर्थन को देखकर सीओ ने दूसरे मकान को भी बुलडोजर से तोड़ने का निर्देश दे डाला. मकान मालिक विनोद यादव समान हटाने के लिये एक दिन की मोहलत यह कहते हुए मांग रहे थे कि कल एक बार और नापी कराकर वे स्वयं इसे तोड़ लेगे, लेकिन लोगों के बढ़ते हुए आक्रोश को देखते हुए अंचलाधिकारी ने उस मकान के अतिक्रमित भाग को बुलडोजर से तोड़वा दिया.
हाल यह था कि प्रशासन के आगे -आगे जनता थी तथा प्रशासन को सहयोग कर रही थी. सीओ अजित कुमार अपने पुलिस बल के साथ डटे थे. इधर शाम को सीओ ने अन्य कई लोगों को अतिक्रमित भाग को खाली कर लेने का निर्देश दिया. बता दें कि एनएच- दो के पास मदनपुर में असगर अली साई 2011-12 में गैरमजरुआ मालिक एक डिसिमिल जमीन को कब्जा कर घर बना लिया था, उसके बाद समाहर्ता न्यायालय में अपील में जाने के बाद तीन डिसिमिल और जमीन कब्जा कर उस पर मकान बना लिया .
कुछ लोगो का कहना था कि विनोद यादव असगर अली साई से जमीन खरीदकर मकान बनाया था. उस जमीन को भी अंचल द्वारा पहले ही अतिक्रमित भाग को चिह्नित कर लिया गया था. अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया गया था. प्रशासन के इस कार्रवाई से मदनपुर बाजार अतिक्रमण मुक्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




