पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका हो अहम

Updated at : 14 Nov 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत के विकास में वार्ड सदस्यों की भूमिका हो अहम

समाहरणालय में धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी वार्ड सदस्यों को भी स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस को जिला स्तर पर सम्मानित करने की मांग औरंगाबाद कार्यालय : पंचायतों में मुखिया के मनमानी रवैया को समाप्त करने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के साथ-साथ विकास में अपनी भूमिका स्पष्ट करने […]

विज्ञापन
समाहरणालय में धरने पर बैठ कर अपनी मांगों को लेकर की नारेबाजी
वार्ड सदस्यों को भी स्वतंत्रता व गणतंत्र दिवस को जिला स्तर पर सम्मानित करने की मांग
औरंगाबाद कार्यालय : पंचायतों में मुखिया के मनमानी रवैया को समाप्त करने और सरकारी योजनाओं को धरातल पर लाने के साथ-साथ विकास में अपनी भूमिका स्पष्ट करने को लेकर सोमवार को पूरे जिले के विभिन्न पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने सड़क पर उतर कर अपनी आवाज बुलंद की.
इस दौरान गांधी मैदान से जुलूस के शक्ल में नारेबाजी करते हुए वार्ड सदस्य समाहरणालय पहुंचे और धरने पर बैठ कर अपनी मांगों के प्रति सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया. इस दौरान वार्ड सदस्य संघ के जिलाध्यक्ष अभय पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एवं राशन किरासन के चयन तथा निष्पादन में वार्ड सदस्यों की भूमिका अहम होनी चाहिए.
वार्ड सदस्यों के हक और अधिकार को दबाने के लिए मुखियाओं द्वारा वार्ड संघ के अध्यक्ष और सदस्यों पर झूठा मुकदमा दायर कर फंसाया जा रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच करायी जाये. उत्कृष्ट कार्य करने वाले वार्ड सदस्यों को भी स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाये. बिहार पंचायत राज विभाग द्वारा राज्य से लेकर राज्य तक के लिए निर्गत पत्र की प्रति सभी स्तर पर उपलब्ध कराते हुए सभी स्तर के अधिकारियों को अक्षरश: अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए वार्ड स्तर पर होनेवाली विकास को शीघ्र शुरू करायी जाये. मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल एवं पक्की गली नाली योजना के अंतर्गत पंचायतों में लंबे अरसे से उपलब्ध राशि से विकास कार्य कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाये तथा पंचायत के सभी वार्ड में एक साथ बैंक खाता खुलवायी जाये.
हमारी जो मांगें हैं उस पर सरकार जल्द विचार करे अन्यथा हमारा आंदोलन जारी रहेगा. धरना समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री के नाम वार्ड सदस्यों का शिष्टमंडल अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा और जल्द विचार करने की मांग की. इस मौके पर जिला महासचिव निलेश सिंह, उपाध्यक्ष अनिश सिंह, कोषाध्यक्ष जुली देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू शर्मा, जिला सचिव धनंजय यादव, उप कोषाध्यक्ष पप्पू वैध, अजय सिंह, अखिलेश सिंह, उमाशंकर पाठक, मो रिजवान, ममता देवी, बेबी देवी, मुन्ना भारती, प्रतिमा देवी, अुरूणजय चौरसिया, युगल किशोर, मो मुख्तार, योगेंद्र प्रसाद, सरोज यादव आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन