छठ मेले की व्यवस्था फुलप्रूफ बनाने में जुटा प्रशासन
Updated at : 18 Oct 2017 11:25 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की.बैठक में विधायक आनंद शंकर, पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के अलावा जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक डा सत्यप्रकाश भी शामिल हुए. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देव छठ मेला की तैयारी पूरी कर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : देव कार्तिक छठ मेला की तैयारी को लेकर मंगलवार को प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की.बैठक में विधायक आनंद शंकर, पूर्व मंत्री रामाधार सिंह के अलावा जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस अधीक्षक डा सत्यप्रकाश भी शामिल हुए. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि देव छठ मेला की तैयारी पूरी कर ली गयी है़ यहां आनेवाले छठव्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त आवासन की व्यवस्था की गयी है़ पूरे मेला क्षेत्र में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है़
इसके अलावे नौ चिकित्सा कैंप लगेंगे, जिसमें एंबुलेंस के साथ चिकित्सक जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी. छठ मेला में किसी प्रकार की कोई भगदड़ नहीं हो, इसके लिए सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे़ जितने भी सुरक्षाकर्मी व वालंटियर मेला में रहेंगे, वे वाकी-टाकी से लैस रहेंगे, ताकि एक-दूसरे से संपर्क स्थापित कर सकें.
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिन पुलिस पदाधिकारी व दंडाधिकारी को देव मेला में लगाया गया है, वे 21 अक्तूबर से अपने निर्धारित स्थल पर तैनात रहेंगे, ताकि भीड़ एक जगह एकत्रित नहीं हो सके़ छठ मेला के दौरान सूर्यकुंड तालाब पर व्रतियों को अर्घ्य देने में परेशानी नहीं हो, इसके लिए 32 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाये गये है़ं जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती जायेगी, वैसे-वैसे वाहनों को रोकने का प्रयास किया जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




