सीमेंट फैक्टरी में काम के दौरान मजदूर की मौत
Updated at : 11 Oct 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन

गुस्साये मजदूरों ने सड़क जाम कर जताया विरोध औरंगाबाद नगर : शहर के जसोइया मोड़ स्थित सीमेंट फैक्टरी में काम करनेवाले एक मजदूर की मौत गिर जाने के कारण मंगलवार की सुबह हो गयी. मजदूर की मौत हो जाने के बाद फैक्टरी में काम करनेवाले कुछ मजदूरों ने मुआवजा को लेकर हंगामा किया. हंगामा कर […]
विज्ञापन
गुस्साये मजदूरों ने सड़क जाम कर जताया विरोध
औरंगाबाद नगर : शहर के जसोइया मोड़ स्थित सीमेंट फैक्टरी में काम करनेवाले एक मजदूर की मौत गिर जाने के कारण मंगलवार की सुबह हो गयी. मजदूर की मौत हो जाने के बाद फैक्टरी में काम करनेवाले कुछ मजदूरों ने मुआवजा को लेकर हंगामा किया. हंगामा कर रहे मजदूरों का कहना था कि फैक्टरी में आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं.
इसके बावजूद फैक्टरी प्रबंधन की ओर पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. इधर, मजदूर की मौत और सड़क जाम किये जाने की सूचना पाकर नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल, मुफस्सिल थानाध्यक्ष कृष्णनंदन कुमार, जम्होर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और सड़क जाम कर हंगामा कर रहे मजदूरों को समझा-बुझा कर शांत कराया.
वही फैक्टरी की ओर से उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया. पता चला कि मृतक रोहतास जिले के शिवसागर थाना अंतर्गत फटोलिया गांव निवासी राम कैलाश चौधरी का पुत्र रविंद्र चौधरी था. इधर, फैक्टरी प्रबंधन ने कहा कि मजदूर का बीपी हाइ हो जाने के कारण वह जमीन पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




