स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना

Updated at : 11 Oct 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्यकर्मियों ने मांगों के समर्थन में दिया धरना

औरंगाबाद नगर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित वैक्सीन कूरियर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सात सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता सुधीर शर्मा ने की व संचालन जिला मंत्री वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : बिहार चिकित्सा व जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित वैक्सीन कूरियर संघर्ष समिति के सदस्यों ने सात सूत्री मांगों को लेकर समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इसकी अध्यक्षता सुधीर शर्मा ने की व संचालन जिला मंत्री वशिष्ठ प्रसाद सिंह ने किया.
मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले कई वर्षों से वैक्सीन कूरियर टीकाकरण में अहम भूमिका निभा रहे हैं लेकिन सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है. टीकाकरण के दौरान कई कूरियरों की जिला मुख्यालय में लौटने के क्रम में मृत्यु भी हो गयी है, लेकिन उन्हें सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा के तहत कोई लाभ नहीं दिया गया.
वैक्सीन कूरियरों को सरकार सरकारी सेवक घोषित करते हुए 18 हजार रुपये वेतन लागू करे. धरना में संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, राजू सोनी, मंगलकांत पांडेय, रामलखन सिंह आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन