मदनपुर में जीटी रोड पर लुटा डीजल टैंकर
Updated at : 04 Oct 2017 11:59 AM (IST)
विज्ञापन

बिहटा डिपो से 20 हजार लीटर डीजल लेकर हजारीबाग के लिए चला था टैंकर चालक को अगवा कर बगोदर में फेंका, एसपी से गुहार लगाने पहुंचे टैंकर के मालिक औरंगाबाद कार्यालय. बिहटा डिपो से हजारीबाग जा रहे डीजल भरे एक टैंकर को अपराधियों ने मदनपुर के समीप एनएच दो से लूट लिया़ टैंकर चालक को […]
विज्ञापन
बिहटा डिपो से 20 हजार लीटर डीजल लेकर हजारीबाग के लिए चला था टैंकर
चालक को अगवा कर बगोदर में फेंका, एसपी से गुहार लगाने पहुंचे टैंकर के मालिक
औरंगाबाद कार्यालय. बिहटा डिपो से हजारीबाग जा रहे डीजल भरे एक टैंकर को अपराधियों ने मदनपुर के समीप एनएच दो से लूट लिया़ टैंकर चालक को हाथ-पैर बांध कर पहले उसे अगवा किया और अपने वाहन में बैठा कर टैंकर लेकर आराम से चले गये़ चालक को अपराधियों ने बगोदर थाना क्षेत्र में महावीर पेट्रोल पंप के समीप फेंक दिया़
घटना 27 सितंबर की रात की है़ मामले का खुलासा तब हुआ, जब टैंकर मालिक व बेगूसराय जिला के बरौनी थाना क्षेत्र के पोसादपुर गांव निवासी उमेश सिंह, एसपी डाॅ सत्यप्रकाश से गुहार लगाने मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे़ उमेश ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चालक फुडन तांती और सहचालक विष्णु कुमार टैंकर बीआर 01 जीसी 9231 27 सितंबर की शाम साढ़े चार बजे बिहटा डिपो से 20 हजार डीजल लोड कर रात्रि आठ बजे हजारीबाग के लिए चले थे़
गाड़ी में जीपीएस की सुविधा कंपनी द्वारा दी गयी है़ 28 सितंबर को साढ़े छह बजे के करीब चालक ने सूचना दी कि एनएच दो पर मदनपुर बाजार से पहले दो छोटी गाड़ियों से ओवरटेक कर उसकी गाड़ी रोक दी गयी और चालक व सहचालक को कब्जे मेें कर टैंकर लूट कर अपराधी चले गये़
उमेश की मानें, तो इस मामले में मदनपुर थाना ने प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी लेने से इनकार कर दिया़ पिछले चार दिनों से औरंगाबाद में अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस के पदाधिकारी सुनने को तैयार नहीं है़ एसपी डाॅ सत्यप्रकाश ने बताया कि मामले की सूचना मिली है़ छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




