वार्ड 31 के लोगों ने किया सांसद को सम्मानित
Updated at : 03 Oct 2017 9:54 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय : स्थानीय शहर के वार्ड नंबर 31 में सांसद सुशील कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समाजसेवी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर कोयल परियोजना 1970 से लंबित पड़ी थी. इसे ठंडे बस्ते में बांध कर रख […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : स्थानीय शहर के वार्ड नंबर 31 में सांसद सुशील कुमार सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया. समाजसेवी संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में बोलते हुए सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि उत्तर कोयल परियोजना 1970 से लंबित पड़ी थी.
इसे ठंडे बस्ते में बांध कर रख दिया गया था, जबकि यह परियोजना इस जिले के साथ-साथ गया, अरवल और झारखंड राज्य के पलामू जिले के एक लाख से भी अधिक हेक्टेयर भूमि को सिंचित करनेवाली थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना को गंभीरता से लिया और अब यह परियोजना पूर्ण होने की स्थिति में आ गयी है.
समाजसेवी संतोष कुमार सिंह ने उत्तर कोयल परियोजना में मिली बड़ी उपलब्धि के लिए सांसद के प्रति आभार जताया. कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अश्विनी सिंह, मीडिया प्रभारी मनीष कुमार पाठक, अवकाशप्राप्त शिक्षक जगन्नाथ सिंह, सारंधर सिंह, अजीत सिंह, विश्वनाथ सिंह, राकेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




