दो की मौत, कई आक्रांत
Updated at : 03 Oct 2017 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

गांव में कैंप लगा कर इलाज कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम एक मौत का कारण फूड प्वायजनिंग बता रहे डॉक्टर मदनपुर : प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर टोले निमिडीह गांव में डायरिया महामारी का रूप ले चुका है. आलम यह है कि डायरिया से पीड़ित विजय ठाकुर की चार वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी की रविवार […]
विज्ञापन
गांव में कैंप लगा कर इलाज कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम
एक मौत का कारण फूड प्वायजनिंग बता रहे डॉक्टर
मदनपुर : प्रखंड क्षेत्र के प्राणपुर टोले निमिडीह गांव में डायरिया महामारी का रूप ले चुका है. आलम यह है कि डायरिया से पीड़ित विजय ठाकुर की चार वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी की रविवार की रात मौत हो गयी, जबकि लगभग एक दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हैं.
डायरिया से पीड़ित सुंदरी कुमारी, प्रिया कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है. डायरिया इस कदर हावी हो गया है कि इस टोले के लगभग एक दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हो चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पीड़ितों ने बताया कि महाजन से कर्ज लेकर ग्रामीण चिकित्सक के भरोसे इन पीड़ित मरीजों का इलाज किया जा रहा है.
गांव में ये हैं पीड़ित : निमिडीह में अब तक एक दर्जन से अधिक मरीज डायरिया से आक्रांत हो चुके हैं.इनमें मुन्ना ठाकुर, नरेश ठाकुर, अकंज कुमार, चितरंजन कुमार, शुभम कुमार, रौनक कुमार सहित दर्जनों लोगों को पीएचसी में इलाज चल रहा है. पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गांव में कैंप लगवाया गया है. वही, पीएचसी में भर्ती मरीज का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शोभा कुमारी की मौत फूड प्वायजनिंग से हुई है.
इधर, औरंगाबाद नगर प्रतिनिधि के अनुसार, देव प्रखंड के बरंडा रामपुर पंचायत के दुर्गी बलथर गांव में डायरिया ने महामारी का रूप फिर से धारण कर लिया है़ एक सप्ताह के अंदर दूसरी बच्ची ममता कुमारी की मौत रविवार की रात डायरिया के चपेट में आने से हो गयी़
मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ है, इसकी चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हैं और पहले भी एक महिला की मौत हो चुकी है. इसके बाद मेडिकल टीम जांच के लिये गांव में नहीं पहुंची़
इसके कारण महामारी और तेजी से बढ़ रही है़ रविवार की सुबह मुन्नी राम की 12 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी, देवेंद्र कुमार, रवि कुमार, रामओतिया देवी, रामभुवन राम, छोटु कुमार डायरिया के चपेट मे आ गये़ ग्रामीण सभी लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए बालूगंज के निजी क्लिनिक में ले आये, जहां पर ममता कुमारी की मौत हो गयी़
समाजसेवी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जब गांव डायरिया से एक महिला की मौत हुई थी, उसी वक्त उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी को दी गयी थी. इसके बाद भी कोई मेडिकल टीम गांव में नहीं पहुंची. इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने बताया कि गांव में मेडिकल टीम को भेजा गया है़ वही, प्रभारी चिकित्सा प्रभारी को लगातार गांव में राहत कार्य चलाने का निर्देश दिया गया है, ताकि आगे किसी व्यक्ति का मौत नहीं हो सके़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




