मोड़ डिहरी में विधवा के साथ दुष्कर्म का प्रयास
Updated at : 03 Oct 2017 9:52 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपित को मौके से पकड़ कर गांववालों ने जम कर धुना औरंगाबाद नगर. जम्होर थाना क्षेत्र के मोड़ डिहरी गांव में एक विधवा महिला के घर में घुस कर उत्तरप्रदेश के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया़ जब वह बलात्कार करने में सफल नहीं हुआ, तो महिला की पिटाई कर दी. शोरगुुल सुन कर आसपास […]
विज्ञापन
आरोपित को मौके से पकड़ कर गांववालों ने जम कर धुना
औरंगाबाद नगर. जम्होर थाना क्षेत्र के मोड़ डिहरी गांव में एक विधवा महिला के घर में घुस कर उत्तरप्रदेश के युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया़ जब वह बलात्कार करने में सफल नहीं हुआ, तो महिला की पिटाई कर दी.
शोरगुुल सुन कर आसपास के ग्रामीणों ने उसे धर दबोचा़ इस दौरान युवक को जम कर पिटाई की़, फिर जम्होर थाना पुलिस के हवाले कर दिया़ जम्होर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिला अंतर्गत जंगीपुर थाना क्षेत्र के कटैला गांव निवासी मो सादिक अली मोड डिहरी गांव में एक विधवा महिला के घर में रविवार की शाम घुस गया़ उसने महिला के साथ बलात्कार करने का प्रयास किया़ थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




