महिलाओं ने की मां दुर्गा की आंचल भराई पूजा

नवीनगर : दुर्गापूजा को लेकर सभी जगहों पर धूम मची हुई है. गुरुवार अष्टमी को महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आंचल भराई पूजा की और सुख-शांति-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. शिक्षिका अर्पणा कुमारी ने कही कि मां की आंचल भराई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. एकम से नवारत्र तक नौ दिनों तक […]
नवीनगर : दुर्गापूजा को लेकर सभी जगहों पर धूम मची हुई है. गुरुवार अष्टमी को महिला श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आंचल भराई पूजा की और सुख-शांति-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा. शिक्षिका अर्पणा कुमारी ने कही कि मां की आंचल भराई पूजा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं. एकम से नवारत्र तक नौ दिनों तक की जाने वाली मां के अलग-अलग नौ रूपों में महाअष्टमी पूजा का विशेष विधान है. महिलाएं मां के आंचल में साज-शृंगार सामग्री के साथ फल-फूल व मिष्ठान्न रख कर पूजा करती हैं.
प्रखंड के ग्राम पंचायत बेलाई में भारतीय सेवादल द्वारा दुर्गापूजा समारोह में सभी श्रद्धालुओं के बीच महाअष्टमी के अवसर पर विशेष प्रसाद का वितरण किया गया. सेवादल कार्यकर्ता आनंद मिश्रा ने बताया कि प्रसाद पाने के लिए महिला-पुरुष श्रद्धालु भक्तों की काफी भीड़ लगी रही. प्रसाद वितरण में अमित कुमार, विकास सिंह, सिकंदर सिंह, नीरज सिंह, सुशील यादव, नंद किशोर कुमार समेत सभी सदस्य जुटे हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




