शहर में बाइकचोरों का आतंक जारी
Updated at : 28 Sep 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल से चुरायी बाइक औरंगाबाद कार्यालय. शहर में बाइक चोरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है. एक मामले की पुलिस छानबीन शुरू ही करती है कि दूसरा मामला चोरी का सामने आ जाता है. सच कहा जाये, तो बाइक चोरी नगर पुलिस के लिए सरदर्द बन गयी है. हाल के दिनों में कई चोर […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल से चुरायी बाइक
औरंगाबाद कार्यालय. शहर में बाइक चोरों का साम्राज्य स्थापित हो गया है. एक मामले की पुलिस छानबीन शुरू ही करती है कि दूसरा मामला चोरी का सामने आ जाता है. सच कहा जाये, तो बाइक चोरी नगर पुलिस के लिए सरदर्द बन गयी है. हाल के दिनों में कई चोर भले ही पकड़े गये, पर बाइक बरामदगी नहीं के बराबर है. अधिकांश वैसी बाइकें चोरी हुई हैं, जिनका इंश्योरेंस भी नहीं है.
बुधवार की दोपहर सदर अस्पताल में अपने बेटे का इलाज कराने पहुंचे सिन्हा कॉलेज रोड के अरविंद कुमार की बाइक चोरों ने चुरा ली. पता चला कि अरविंद अपने बेटे को लेकर बाइक लगा कर डॉक्टर से परामर्श लेने गया और जब कुछ ही क्षण में बाहर निकला, तो देखा कि उसकी स्पलेंडर बाइक चोरी हो गयी है. अरविंद ने तुरंत नगर थानाध्यक्ष राजेश वर्णवाल को मामले की सूचना दी. तुरंत शहर में जगह-जगह जांच अभियान शुरू हुआ, पर बाइक बरामद नहीं हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




