दलगत भावना से ऊपर उठ कर राजद की रैली में भाग लेने की अपील
Updated at : 23 Aug 2017 11:00 AM (IST)
विज्ञापन

एनएच पर लालू का स्वागत करने के लिए खड़े रहे कार्यकर्ता दाउदनगर अनुमंडल. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भव्य स्वागत एनएच के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के पास राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं […]
विज्ञापन
एनएच पर लालू का स्वागत करने के लिए खड़े रहे कार्यकर्ता
दाउदनगर अनुमंडल. राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद का भव्य स्वागत एनएच के विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया.भगवान प्रसाद शिवनाथ प्रसाथ प्रसाद बीएड कॉलेज के पास राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ प्रकाश चंद्रा के नेतृत्व में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का भव्य स्वागत किया.
उनके सम्मान में अनुमंडल मुख्यालय में डाॅ प्रकाश चंद्रा द्वारा दर्जनों तोरण द्वार बनाये गये थे. यहां स्वागत में लोग पूर्वाह्न से ही लगे रहे. हालांकि तय समय से काफी विलंब से लालू प्रसाद पहुंचे. स्वागत करनेवालों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डाॅ कांति सिंह, पूर्व विधायक भीम सिंह, राजद नेत्री एवं जिला पार्षद सरोज देवी, प्रदेश महासचिव सह जिला पार्षद शंकर यादवेंदु, प्रदेश सचिव उदय उज्जवल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह, राजद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव खान इमरोज, पूर्व प्रत्याशी रामनरेश सिंह, मुखिया संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद यादव, पूर्व मुखिया राधेश्याम सिंह, पूर्व जिप उपाध्यक्ष संजय सिंह सोम, बारुण प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर, औरंगाबाद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, जिला प्रवक्ता डा रमेश यादव, बारुण के खैरा मुखिया लक्षमण यादव, औरंगाबाद के इब्राहिमपुर मुखिया बालगोबिंद यादव, चिंटु मिश्रा, मुरली यादव आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे.
डॉ प्रकाशचंद्रा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है. यहां से दुगुनी भीड़ 27 अगस्त को भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में पटना जायेगी. उन्होंने तमाम दलितों, शोषितों, गरीबों, पिछड़ों, अतिपिछड़ों एवं वैश्य समाज के लोगों से अपील किया कि दलगत भावना से ऊपर उठ कर सामाजिक न्याय की धारा को मजबूत बनाने के लिए यहां से दुगुनी भीड़ 27 अगस्त को भाजपा भगाओ देश बचाओ रैली में पटना जायेगी. इससे पहले डाॅ प्रकाशचंद्रा के समर्थक युवकों ने बाइक जुलूस भी निकाला. चिंटू मिश्रा, रजनीश यादव, आलोक नाथ, अभिषेक यादव, डीपी यादव, रौशन कुमार, दीपक कुमार, आकाश कुमार, सोनू यादव , अंकित कुमार , हैप्पी कुमार, कादर भाई, कुंदन भाई, प्रकाश कुमार, सनोज यादव उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




