फांसी लगा कर किशोर ने कर ली आत्महत्या
Updated at : 23 Aug 2017 10:59 AM (IST)
विज्ञापन

भाेजपुर जिले के चौरी थाना अंतर्गत अंधारी का रहनेवाला था सोनू दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरूआं तिवारी मुहल्ला गांव में 16 वर्षीय युवक सोनू कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सोनू भोजपुर जिला के चौरी थाना अंतर्गत अंधारी गांव निवासी बैजू प्रसाद सोनी का पुत्र बताया जाता है. जानकारी […]
विज्ञापन
भाेजपुर जिले के चौरी थाना अंतर्गत अंधारी का रहनेवाला था सोनू
दाउदनगर अनुमंडल. दाउदनगर थाना क्षेत्र के भखरूआं तिवारी मुहल्ला गांव में 16 वर्षीय युवक सोनू कुमार ने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक सोनू भोजपुर जिला के चौरी थाना अंतर्गत अंधारी गांव निवासी बैजू प्रसाद सोनी का पुत्र बताया जाता है.
जानकारी के अनुसार सोनू पिछले दो वर्ष से यहां किराये के मकान में अपने भाई बुधन के साथ रह कर ठेला पर दुकानदारी कर अपना जीवन यापन करता था .चर्चाओं के अनुसार मंगलवार की सुबह राम निवास तिवारी के किराये स्थित मकान में सोनू को अपने बड़े भाई से कुछ रुपयों को लेकर कहासुनी हुई थी. इस कहासुनी के बाद उसका बड़ा भाई फेरीदारी के लिए बाहर चला गया. इसके बाद सोनू ने छत में लगे हुक के सहारे गमछी से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
घटना की सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना के सब इंस्पेक्टर आशीष कुमार शाह व ब्रजेश कुमार सिंह ने घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की छानबीन की. थानाध्यक्ष अभय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा कमरा के छत के हुक के सहारे झूल रहे शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मृत युवक के पिता और सौतेली मां भी यहीं एक अलग किराये के मकान में रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




