धीरज पर 14, तो मनीष पर सात मामले हैं दर्ज
Updated at : 22 Aug 2017 9:41 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जिन आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है़ उनमें शामिल धीरज मिश्रा उर्फ शंभू मिश्रा उर्फ आदित्य मिश्रा निवासी पांडेयपुर थाना सिकरौल जिला बक्सर का रहनेवाला है़ इस पर अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, डकैती से संबंधित 14 कांड विभिन्न थानों में दर्ज है़ं इसमें बक्सर थाना कांड […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना की पुलिस ने जिन आठ कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है़ उनमें शामिल धीरज मिश्रा उर्फ शंभू मिश्रा उर्फ आदित्य मिश्रा निवासी पांडेयपुर थाना सिकरौल जिला बक्सर का रहनेवाला है़ इस पर अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट, डकैती से संबंधित 14 कांड विभिन्न थानों में दर्ज है़ं इसमें बक्सर थाना कांड संख्या 16/11, डुमरांव थाना कांड संख्या 156/13, 164/13, बक्सर थाना कांड संख्या 162/13, 92/13, बक्सर नगर थाना कांड संख्या 163/13, इटाढ़ी थाना कांड संख्या 51/13, डुमरांव थाना कांड संख्या 150/13, 153/13, नावानगर थाना कांड संख्या 188/13, बक्सर नगर थाना कांड संख्या 92/14, 298/15, 314/15 दर्ज हैं.
पुलिस को अपराधी धीरज मिश्रा की लंबे समय से तलाश थी़, लेकिन यह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था़ सर्किल इंस्पेक्टर कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि इसके अलावे मनीष कुमार सिंह निवासी दहिवर पर सात मामले मारपीट, दंगा, आर्म्स एक्ट, एससी-एसटी के तहत दर्ज हैं. ये दोनों पहले भी जेल जा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




