71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंडों में लहराया तिरंगा

Updated at : 17 Aug 2017 11:07 AM (IST)
विज्ञापन
71वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंडों  में लहराया तिरंगा

71वां स्वतंत्रता दिवस सभी प्रखंडाें में धूमधाम से मनाया गया. सभी सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में आन-बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया. मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रीना देवी, इंस्पेक्टर कार्यालय में मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह,मदनपुर थाना में थानाध्यक्ष सुभाष राय, सीआरपीएफ कार्यालय में सहायक […]

विज्ञापन
71वां स्वतंत्रता दिवस सभी प्रखंडाें में धूमधाम से मनाया गया. सभी सरकारी, गैरसरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में आन-बान व शान के साथ तिरंगा फहराया गया.
मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रीना देवी, इंस्पेक्टर कार्यालय में मदनपुर सर्किल इंस्पेक्टर श्याम किशोर सिंह,मदनपुर थाना में थानाध्यक्ष सुभाष राय, सीआरपीएफ कार्यालय में सहायक कमांडेंट नरेंद्र कुमार,बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रागिनी कुमारी, मनरेगा भवन में पीओ शारदा नंदन सिंह, पशु चिकित्सालय में डा श्रवण कुमार, पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नवल किशोर सिंह, जदयू कार्यालय में जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड कार्यालय में लव कुमार सिंह,कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह,प्रोजेक्ट जय प्रभा कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य उमेश प्रसाद सिंह,मदनपुर महाविद्यालय में प्राचार्य मनोरंजन सिंह,उच्च विद्यालय वार में प्राचार्य यशवंत सिंह,उच्च विद्यालय मनिका में प्राचार्य विजय कुमार सिंह, उत्क्रमित उच्च विद्यालय में प्राचार्य पंकज कुमार सिंह, सलैया थाना में थानाध्यक्ष दिलीप मांझी,आजन पंचायत में मुखिया सुशीला देवी,घटराइन पंचायत में मुखिया संजय यादव, मनिका पंचायत में मुखिया रेशमी देवी, पिपरौरा पंचायत में मुखिया दयानंद कुशवाहा, एरकी कला पंचायत में मुखिया शकुंतला देवी, चेई नवादा पंचायत में मुखिया ओमप्रकाश यादव,पिरवा पंचायत में मुखिया सिद्धनाथ मिश्रा,वार पंचायत में मुखिया शिवपूजन राम, ग्राम कचहरी महुआवा में सरपंच उमेश रविदास,नियो सिक्योरिटी कार्यलय में चंदन कुमार सिंह,मदनपुर पंचायत में मुखिया सुरेंद्र प्रसाद,दक्षिण उमगा पंचायत में मुखिया मालती देवी,विश्व भारती स्कूल मदनपुर में प्राचार्य अल्बर्ट डी,इंडो वैली स्कूल वार में प्राचार्य मो नेहाल ,डॉन पब्लिक स्कूल उचौली में प्राचार्य चंदन कुमार सिंह,मध्य विद्यालय खिरियावा में प्राचार्य मो अख्तर ,मध्य विद्यालय बेरी में प्राचार्य मो नेहाल ने झंडोत्तोलन किया.
हसपुरा प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख संजय मंडल व ई किसान भवन में बीडीओ वेदप्रकाश ने झंडोत्तोलन किया. हसपुरा थाना में थानाध्यक्ष अरुण कुमार, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ संध्या कुमारी, कस्तूरबा विद्यालय में वार्डन पिंकी कुमारी, पशु अस्पताल परिसर में प्रभारी डा उमेश प्रसाद, कन्या उच्च विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक साहिना प्रवीण, मिडिल स्कूल में निकासी व व्ययनन पदाधिकारी कन्हैया पांडेय, हाइ स्कूल में प्रभारी रमेश उपाध्याय, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डाॅ मीना राय,महिला कॉलेज में संस्थापक अवधेश प्रसाद , पीएनबी बैंक में आशीष कुमार , हसपुरा पंचायत भवन में मुखिया संजु कुमारी, अमझर शरीफ में हसीना खातून, सोनहथु में पुनम कुमारी ,जैतपुर में सतेंद्र पासवान,मलहारा में चंद्रशेखर सिंह , धुसरी में संतोष शर्मा, कोईलवां पैक्स में जय कृष्ण पटेल , महादलित टोला दीपन रजक , जदयू कार्यालय में पूर्व विधायक प्रो रणविजय कुमार , राजद कार्यालय में शाहनवाज खां , रालोसपा में विनोद सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन