कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 24 सितंबर को

Updated at : 15 Aug 2017 10:42 AM (IST)
विज्ञापन
कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 24 सितंबर को

रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति का किया विरोध प्रोन्नति देने में सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप औरंगाबाद : रविवार को बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा औरंगाबाद की बैठक समाहरणालय प्रांगण में महासचिव कामरेड सइद आलम की उपस्थिति में आयोजित की गयी. बैठक में संघ के सांगठनिक गतिविधियों तथा जिला स्तर पर […]

विज्ञापन
रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नियुक्ति का किया विरोध
प्रोन्नति देने में सरकार पर लगाया लापरवाही का आरोप
औरंगाबाद : रविवार को बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ जिला शाखा औरंगाबाद की बैठक समाहरणालय प्रांगण में महासचिव कामरेड सइद आलम की उपस्थिति में आयोजित की गयी.
बैठक में संघ के सांगठनिक गतिविधियों तथा जिला स्तर पर स्थानीय समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया. चर्चा के क्रम में समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों को नियमित प्रोन्नति बाधित कर संविदा के आधार सेवानिवृत्त लिपिकों से चिह्नित प्रोन्नति के पदों पर नियुक्ति पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया गया.उपस्थित लोगों ने रिक्त पदों पर प्रोन्नति से भरने की जल्द मांग की है.
बैठक में सांगठनिक गतिविधियों को तेज करने व लंबित जिला सम्मेलन को अगले माह यानी 24 सितंबर को जिला मुख्यालय में करने का निर्णय लिया गया.
बैठक के दौरान मदन प्रसाद गुप्ता को संयोजक तथा अवधेश पासवान को सह संयोजक, नजीर हैदर, रामचंद्र राम, बबन प्रसाद सिंह, सत्यदेव राम, अरुण कुमार को सदस्य बनाया गया. मौके पर जनसेवक संघ के राज्य महासचिव राम विनय शर्मा तथा संघ के उपाध्यक्ष रामविजय यादव उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन