भाई-भतीजे ने डायन का आरोप लगा कर पीटा, हालत गंभीर

Updated at : 14 Aug 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
भाई-भतीजे ने डायन का आरोप लगा कर पीटा, हालत गंभीर

सदर अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत है पीड़िता औरंगाबाद नगर. सदर अस्पताल में पदस्थापित नर्स शिव कुमारी सिन्हा को भाई व भतीजे ने डायन का आरोप लगा कर रविवार को बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी काजी मुहल्ले की है. पिटाई के बाद जख्मी नर्स को आस-पास […]

विज्ञापन
सदर अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्यरत है पीड़िता
औरंगाबाद नगर. सदर अस्पताल में पदस्थापित नर्स शिव कुमारी सिन्हा को भाई व भतीजे ने डायन का आरोप लगा कर रविवार को बेरहमी से पिटाई कर दी. यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुरानी काजी मुहल्ले की है.
पिटाई के बाद जख्मी नर्स को आस-पास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी देते हुए नर्स शिव कुमारी सिन्हा ने कहा कि वह अपने घर पर थी. इसी दौरान उनका भाई रामानंद सिन्हा व भतीजा विकास कुमार घर पर पहुंचे और डायन का आरोप लगा कर बेरहमी से पिटाई करनी शुरू कर दी. नर्स ने बताया कि उनके भाई रामानंद सिन्हा की बेटी की तबीयत खराब है और डॉक्टर ने उसे बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है. लेकिन, भाई का कहना है कि शिव कुमारी डायन है और उसी ने जादू-टोना कर नजर लगा दी है. इधर, नगर थाना की पुलिस ने जख्मी नर्स का फर्द बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन