''राज्य सरकार को करें बरखास्त''
Updated at : 14 Aug 2017 12:44 PM (IST)
विज्ञापन

सृजन घोटाले के विरोध में सड़क पर उतरा राजद औरंगाबाद नगर : भागलपुर में हुए एक हजार करोड़ के सृजन घोटाले के विरोध में राजद नेताओं ने रविवार को शहर के रमेश चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला फूंका. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजद कार्यकर्ता जिला परिषद के डाकबंगला […]
विज्ञापन
सृजन घोटाले के विरोध में सड़क पर उतरा राजद
औरंगाबाद नगर : भागलपुर में हुए एक हजार करोड़ के सृजन घोटाले के विरोध में राजद नेताओं ने रविवार को शहर के रमेश चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला फूंका. प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राजद कार्यकर्ता जिला परिषद के डाकबंगला में एकत्रित हुए और वहां से सूबे के मुखिया व उपमुखिया के पुतले के साथ सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रमेश चौक पहुंचे, जहां दोनों नेताओं का पुतला दहन किया. पुतला दहन के पश्चात पूर्व मंत्री डाॅ सुरेश पासवान ने कहा कि भागलपुर में एक एनजीओ सृजन संस्था के द्वारा ट्रेजरी से मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के इशारे पर करोड़ों रुपये की निकासी की गयी.
नैतिकता का पाठ व जीरो टॉलरेंस की बात करनेवाले नीतीश कुमार इस भयंकर अनियमितता पर चुप हैं. उन्हें इस अनियमितता पर अविलंब गद्दी छोड़ देनी चाहिए. राजद जिलाध्यक्ष कौलेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि इस महाघोटाले पर राजद चुप नहीं बैठेगा. स्वयं राज्यपाल मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार को बरखास्त करें. प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि आम जनता के हित की बात करनेवाली नीतीश सरकार ने आखिरकार बड़े घोटाला का अंजाम दे ही डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




