शत प्रतिशत आधार जुटाने का निर्देश

Updated at : 09 Aug 2017 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
शत प्रतिशत आधार जुटाने का निर्देश

जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण दाउदनगर अनुमंडल : जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार सिंहा ने दाउदनगर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जानकारी के अनुसार उन्होंने निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से प्राप्त हो रहे आधार की समीक्षा की. कूपन वितरण पंज़ी, कार्ड […]

विज्ञापन

जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया निरीक्षण

दाउदनगर अनुमंडल : जिला आपूर्ति पदाधिकारी आलोक कुमार सिंहा ने दाउदनगर प्रखंड आपूर्ति कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी डॉ मुकेश कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए.जानकारी के अनुसार उन्होंने निरीक्षण के क्रम में लाभुकों से प्राप्त हो रहे आधार की समीक्षा की.

कूपन वितरण पंज़ी, कार्ड वितरण पंजी, लोक शिकायत निवारण से संबंधित संचिका, सूचना का अधिकार संबंधित संचिका, आगत-निर्गत पत्रों की समीक्षा करते हुए हर हाल में शत प्रतिशत आधार प्राप्त करने का निर्देश उनके द्वारा दिया गया.बताया गया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सरकार द्वारा अनुदानित खाद्यान्न व केराेसिन तेल का उठाव व वितरण हेतु प्रखंड स्तर से किये जा रहे कार्रवाई व आपूर्ति से संबंधित कार्य को प्रखंड स्तर एवं पंचायत स्तर तक सुदृढ़ व सफल संचालन हेतु यह निरीक्षण किया जा रहा है.जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जिले के सभी 11 प्रखंड आपूर्ति कार्यालयों का निरीक्षण निर्धारित तिथि के अनुसार किया जाना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन